सेवानिवृत्त कर्मचारी को 4.98 लाख से ऑनलाइन ठगा

सेवानिवृत्त कर्मचारी को 4.98 लाख से ऑनलाइन ठगा
फर्जी लिंक भेजकर लगाई चपत

डिजिटल डेस्क, अमरावती । सेवानिवृत्त कर्मचारी को अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर अपना दोस्त बताया और फोन पे खराब रहने की जानकारी देते हुए गूगल पे की फर्जी लिंक भेजकर शुुरू करने के लिए कहा। लेकिन जैसे ही अर्जुन नगर निवासी अशोक भोले ने लिंक ओपन की उनके खाते से 4 लाख 98 हजार रुपए निकालकर ऑनलाईन ठगी की गई। सायबर सेल पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। गाडगेनगर थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर निवासी अशोक मोरेश्वर भोले सेवानिवृत्त कर्मी है। इस बात का पता अशोक भोले को चलते ही उन्होंने सायबर सेल में जाकर शिकायत की।

Created On :   4 Aug 2023 12:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story