- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- पेड़ से गिरे दो बालक गंभीर, नागपुर...
पेड़ से गिरे दो बालक गंभीर, नागपुर रेफर

डिजिटल डेस्क , अमरावती। पोहरा के भानखेड़ा मार्ग पर खेत में गांव के कुछ बच्चे पेड़ पर चढ़े लेकिन पेड़ की टहनियां टूटने से दो बालक नीचे गिर गए। हाथ और सिर पर गंभीर चोट आने से उन्हें अस्पताल लाया। लेकिन दोनों की हालत नाजुक रहने से उपचार के लिए नागपुर रेफर किया है। भानखेड़ा निवासी प्रफुल गजभिये (12) और देवराज नंदवंशी (10) दोनों दोस्तों के साथ सोमवार की सुबह 9 बजे गांव के बाहर घूमने निकले थे। गांव के बाहर खेत मंे आम के पेड़ पर चढ़े। लेकिन प्रफुल और देवराज पेड़ की काफी उंचाई पर चढ़े थे। जिस टहनी पर चढ़े तो अचानक वह टहनी टूट गई। जिससे प्रफुल और देवराज 25 फुट से नीचे गिरे। दोनों के हाथ और पैर को गंभीर चोट आई। साथ के दोस्तों ने गांव जाकर घटना की जानकारी दी। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया । लेकिन दोनों की हालत नाजूक रहने से नागपुर रेफर किया है। जानकारी के अनुसार पिछले महीने उसी परिसर में पेड़ से गिरकर एक युवक जख्मी हुआ था।
Created On :   8 Aug 2023 4:22 PM IST