दिनदहाडे़ बैग से एक लाख रुपए उडा़ए, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी

दिनदहाडे़ बैग से एक लाख रुपए उडा़ए, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी
दर्यापुर के कृषि मंडी के सामने हुई वारदात

डिजिटल डेस्क, दर्यापुर(अमरावती)। कृषि उपज बाजार समिति के पेट्रोलपंप पर दाेपहिया चालक के पास बैग में रखे एक लाख रुपए लेकर आरोपी फरार हो गया। सीसीटीवी में आरोपी कैद हुआ है। दर्यापुर के कापुसतलनी निवासी मोहम्मद रिजवान (28) का कृषि उपज बाजार समिति में रिजवान ट्रेडर्स नाम की दुकान है। हमेशा की तरह मोहम्मद रिजवान ने बुधवार की दोपहर 3 बजे महाराष्ट्र बैंक से 1 लाख रुपए निकाले और एक बैग मंे रखे। जिसके बाद बाजार समिति के पेट्रोलपंप पर दोपहिया लेकर पेट्रोल भरने के लिए गए थे। तभी किसी ने उनके दोपहिया की सीट पर पानी डाल दिया। रिजवान दोपहिया साफ करने लगे। तभी अज्ञात चोर बैग से 1 लाख रुपए निकालकर वहां से भाग निकला। रिजवान ने तुरंत इसकी जानकारी दर्यापुर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहंुच बाजार समिति में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे की जांच की। तब एक युवक चोरी करते देखा गया। माेहम्मद रिजवान की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु की है।

Created On :   3 Aug 2023 11:13 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story