पोटे भाजपा के शहराध्यक्ष, डा.बोंडे को ग्रामीण की कमान

पोटे भाजपा के शहराध्यक्ष, डा.बोंडे को ग्रामीण की कमान
अगामी चुनाव में रहेगी बड़ी जिम्मेदारी

डिजिटल डेस्क, अमरावती। भारतीय जनता पार्टी ने लंबे समय से लंबित पड़े शहर और ग्रामीण अध्यक्षों की घोषणा की गई। प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने अमरावती शहराध्यक्ष विधान परिषद सदस्य प्रवीण पोटे और ग्रामीण जिलाध्यक्ष डॉ. अनिल बोंडे को नियुक्त किया है। आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर यह जिम्मेदारी काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अब तक भाजपा अमरावती शहराध्यक्ष की जिम्मेदारी किरण पातुरकर और ग्रामीण जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी निवेदिता चौधरी के पास थी। कार्यकाल पूरा होने के बाद से ही तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे जिन पर बुधवार को विराम लग गया। जानकारी के अनुसार भाजपा ग्रामीण के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सांसद डॉ. अनिल बोंडे लगातार 2 बार मोर्शी-वरूड़ विधानसभा से विधायक रहे हैं। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मंत्रिमंडल में कृषि मंत्री रहने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वर्तमान में राष्ट्रीय महामंत्री हैं और पिछले साल जुलाई में पार्टी ने राज्यसभा भेजा है। वहीं, भाजपा के नवनियुक्त शहराध्यक्ष विधायक प्रवीण पोटे 2012 में पहली बार विधान परिषद सदस्य बने थे। वर्ष 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ उद्योग, खनन, पर्यावरण और लोक निर्माण विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभागों का मंत्री पद संभाला और अमरावती के पालकमंत्री भी रहे हैं।

Created On :   20 July 2023 2:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story