चरवाहे ने ग्राम पंचायत सदस्य पर किया हमला

चरवाहे ने ग्राम पंचायत सदस्य पर किया हमला
मवेशी चराने से मना करने पर राड दे मारा

डिजिटल डेस्क, अमरावती। अंजनगांव सुर्जी के शेलगांव ग्राम पंचायत परिसर में मना करने के बाद भी चरवाहा मवेशियों को लेकर आया जिस पर ग्राम पंचायत सदस्य मोहन मसने ने आरोपी दादू शिरसाट को फटकार लगाई। इस बात से गुस्साए चरवाहे ने ग्राम पंचायत सदस्य पर लाठी से हमला कर दिया। अंजनगांव सुुर्जी पुलिस ने आरोपी दादू शिरसाट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि अंजनगांव सुर्जी थाना क्षेत्र के शेलगांव ग्राम पंचायत में चरवाहे को मवेशी लेेकर प्रवेश करने पर रोक लगाई है। इसके बाद भी आरोपी दादू उर्फ मेका नरेश सिरसाट मवेशियोंं को लेकर ग्राम पंचायत के परिसर में गया था। इस बात को लेकर ग्राम पंचायत सदस्य मोहन पांडुरंग मसने ने दादू सिरसाट से मवेशी बाहर ले जाने को कहा। दादू सिरसाट ने मोहन मसने के साथ झगड़ा कर लोहे के रॉड से हमला कर दिया। जिसमें मोहन मसने बुरी तरह घायल हो गए। मामला अंजनगांव सुर्जी थाने पहुंचा। मोहन मसने की शिकायत पर पुलिस ने दादू सिरसाट के खिलाफ धारा 324, 294 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Created On :   9 Aug 2023 12:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story