- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- मनपा मुख्यालय से सटी जर्जर इमारत...
मनपा मुख्यालय से सटी जर्जर इमारत भरभराकर ढह गई

डिजिटल डेस्क, अमरावती। राजकमल चौक स्थित मनपा मुख्यालय से सटी डॉ रावजी हंबर्डे ट्रस्ट की एक जर्जर इमारत भरभराकर ढह गई। दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन मलबे के नीचे 5 गाड़ियां दबने से नुकसान जरूर हुआ है । किराएदार का आरोप है कि उसे इसके पहले कभी जर्जर इमारत के चलते कोई नोटिस नहीं मिला। जबकि इमारत मनपा मुख्यालय की दीवार से सटी हुई है। जानकारी के अनुसार राजकमल चौक स्थित महानगर पालिका मुख्यालय से सटी डॉ रावजी हंबर्डे ट्रस्ट की जर्जर इमारत अचानक गिर गई और उसके नीचे 5 दोपहिया गाड़िया दब गई। इमारत में डॉ शेखर गनोरकर का अस्पताल था। 2006 से वह बंद है। उनके पुत्र ने 2002 के करीब ऑफिस के लिए जगह मांगी थी लेकिन मालिक ने इंकार करने से फर्निचर के अलावा उसमें कुछ खास सामान नहीं था। इमारत गिरने के बाद मनपा के अधिकारियों के साथ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और जेसीबी की मदद से जर्जर हिस्से को गिराया।
Created On :   11 May 2023 6:39 PM IST