- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- डेंगू की रोकथाम के लिए चलाया अभियान
डेंगू की रोकथाम के लिए चलाया अभियान

डिजिटल डेस्क, नांदगांव खंडेश्वर(अमरावती)। पिछले कुछ वर्षों से नांदगांव खंडेश्वर में डेंगू फैलने से नागरिकों को और स्वास्थ्य विभाग को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ा था। डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। शहर के कुछ हिस्सों में दूषित पानी से जी मचलाना, डायरिया, उल्टी जैसी बीमारियों के फैलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कई इलाकों का सर्वे शुरू कर दिया है। इसके लिए आशा कार्यकर्ता डेंगू से बचाव, राहत एवं उपचार कार्य में जुटी हुई हैं। इसके तहत सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के एनपीडब्ल्यू विष्णुपंत राऊत, आशा कार्यकर्ता ज्योति डवरे, अरुणा मारोटकर ने छोरिया नगर समेत शहर के कई इलाकों का सर्वे शुरू किया। सर्वे में नगर पंचायत को छोरियावासियों को जलापूर्ति करने वाले कुएं का निरीक्षण कर हर सात दिन में अधिक ब्लीचिंग पाउडर छोड़ने का आदेश दिया गया है।
Created On :   1 Aug 2023 3:40 PM IST