व्याख्यान: सरकार ने छीनी सरकारी व्यवस्था की आजादी, लोकतंत्र के लिए संकट की बात - मानव

सरकार ने छीनी सरकारी व्यवस्था की आजादी, लोकतंत्र के लिए संकट की बात - मानव
  • भारतीय लोकतंत्र के समक्ष चुनौतियां विषय पर व्याख्यान
  • सीबीआई और ईडी का किया जा रहा दुरुपयोग
  • सरकारी नीतियों का विरोध

डिजिटल डेस्क, दर्यापुर(अमरावती)। भारतीय संविधान ने देश की न्याय व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए कई संस्थाओं की स्थापना की है। लेकिन आज देश में न्याय व्यवस्था, चुनाव आयोग, मीडिया सहित सरकारी तंत्र की स्वतंत्रता छीनी जा रही है और यह भारतीय लोकतंत्र के लिए संकट की बात है। यह बात वरिष्ठ विचारक, अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के राष्ट्रीय संगठक प्रा. श्याम मानव ने कही। वे भारतीय लोकतंत्र के समक्ष चुनौतियां विषय पर व्याख्यान में बोल रहे थे।

आदर्श हाईस्कूल के प्रांगण में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष कोल्हे ने की। मुख्य अतिथि के रूप में ए.बी.ए.एन.एस. के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश मुरकुटे, गणेश हलकारे,मंडी संचालक डॉ. अभय पाटील गावंडे, प्राचार्य मनोज देशमुख उपस्थित थे। प्रा. मानव ने कहा कि स्वामीनाथन आयोग के उत्पादन मूल्य के फैसले के अनुरूप किसानों को उपज का उचित मूल्य देने का वादा सरकार ने 10 वर्षों में पूरा नहीं किया है। साथ ही हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा भी पूरा नहीं हुआ। इस मौके पर अनिल भारसाकले का सत्कार किया गया। संचालन एवं आभार प्रदर्शन प्रो. गजानन चौखंडे ने किया।

सीबीआई,ईडी का दुरुपयोग : प्रा. श्याम मानव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र को ख़त्म करने की योजना बनाने का आरोप लगाया। मानव ने कहा भारत के नागरिक आज नहीं जागे तो 2024 के चुनाव के बाद आपको लोकतंत्र का स्वाद भी नहीं मिलेगा।सीबीआई और ईडी का दुरुपयोगकिया जा रहा है।


Created On :   25 Jan 2024 9:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story