- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- राकांपा साथ आने से शिंदे गुट के...
राकांपा साथ आने से शिंदे गुट के विधायकों की फजीहत

डिजिटल डेस्क, अमरावती । भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट के साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के सरकार में आने से शिंदे गुट के विधायकों की फजीहत हो गई। एकनाथ शिंदे ने राकांपा द्वारा महाविकास आघाड़ी में निधि नहीं देने, काम नहीं होने और शिवसेना के विधानसभा क्षेत्र में सेंध लगाने का आरोप लगाकर शिवसेना उद्धव गुट को छोड़ दिया था। अब वही राकांपा, भाजपा के साथ आने से शिंदे गुट के विधायकों की फजीहत हो गई। यह बात विधायक बच्चू कडू ने कही। वह चांदुर बाजार के कुरल पूर्णा में मीडिया से बात करते समय बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी और भाजपा दोनों के विचार अलग-अलग हैं। ऐसे में एकसाथ आने से पहले उनको विचार और मंथन करना चाहिए था। राकांपा का भाजपा के साथ आने की जानकारी हमें नहीं थी। शरद पवार ने पार्टी को इतना बड़ा किया, ऐसे में उनका दु:ख और वेदना बहुत बड़ा है। हम भले ही अजित पवार के साथ हैं, लेकिन शरद पवार को हमारी सांत्वना है।
Created On :   6 July 2023 2:04 PM IST