- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- सेंधमारी करने वाले शातिर चोर को...
सेंधमारी करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने पकड़ा

डिजिटल डेस्क, अमरावती। स्थानीय नागपुरी गेट थाना क्षेत्र के तहत अलीमनगर निवासी महिला 12 अगस्त को नागपुर में ताजबाग उर्स के लिए गई थी। 14 अगस्त को उसका बेटा भी दोपहर के समय नागपुर आया था और 15 अगस्त को जब महिला का बेटा नागपुर से घर आया तो उसे घर का दरवाजा भीतर से बंद दिखा। उसने घर की छत से देखा तो घर के भीतर के सभी दरवाजे खुले थे। उसने यह जानकारी अपनी मां शहनाज बी शेख निजामोद्दीन (57) को दी। शहनाज बी ने घर आकर देखा तो अलमारी से सोने के आभूषण और नकद 50 हजार रुपए, इस तरह कुल 74 हजार 500 रुपए का माल चाेरी गया था। नागपुरी गेट पुलिस नेे शिकायत पर धारा 457, 454, 380 के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
जानकारी के अनुसार नागपुरी गेट पुलिस इस मामले की जांच में जुटी थी। तभी उन्हें खबर मिली कि घटना के दिन वडाली निवासी शेख आसिफ अब्दुल अकील (21) अलीम नगर में था। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तब उसने शहनाज बी शेख निजामोद्दीन के घर में चोरी की कबूली दी। उसके पास से 14 ग्राम सोने के जेवरात और नकद 8 हजार 500 रुपए इस तरह कुल 60 हजार रुपए का माल जब्त किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी, उपायुक्त सागर पाटिल, सहायक पुलिस आयुक्त पूनम पाटील के मार्गदर्शन में नागपुरी गेट के थानेदार अनिल कुरलकर, दुय्यम पुलिस निरीक्षक विवेकानंद राऊत, सहायक पुलिस निरीक्षक संदीप हिवाले, पीएसआई सुशील कोडापे समेत महेंद्रसिंग येवतीकर, अशोक वाटाणे, मंगेश लोखंडे, संजय भारसाकले, आनंदसिंग ठाकुर, रणजीत गावंडे, रियाज खान, शेख आबीद, प्रवीण पोकले, प्रवीण पुनोते आदि ने की।
Created On :   19 Aug 2023 4:20 PM IST