मांग: अमरावती शहर के अधिकार का पानी हासिल करने के लिए एकजुट हों नागरिक

अमरावती शहर के अधिकार का पानी हासिल करने के लिए एकजुट हों नागरिक
  • पूर्व विधायक जगताप ने किया आह्वान
  • अमरावती के कई हिस्सों में जलसंकट से जूझ रहे लोग
  • सप्तााह में दो दिन आता है नल से पानी

डिजिटल डेस्क, चांदूर रेल्वे (अमरावती)। शहरवासियों को शहर के अधिकार के पानी के लिए एकजुट होना होगा। शहर को जलापूर्ति करने वाला एकमात्र मालखेड़ तालाब है। इसी तालाब से शहर की खेती को भी सिंचाई के लिए पानी दिया जाता है। कई वर्षों से शहर में सप्ताहभर में केवल दो बार जलापूर्ति की जा रही है। इससे शहरवासियों को जलसंकट की स्थिति से जूझना पड़ता है। अभी आवाज नहीं उठाने पर यह समस्या गंभीर होने की आशंका जताई। अपने अधिकार के पानी के लिए शहरवासियों से एकजुट होने का आग्रह पूर्व विधायक प्रा.वीरेन्द्र जगताप ने किया। वह चांदुर रेलवे स्थित कृषि उत्पन्न बाजार समिति में पत्रकार परिषद में बोल रहे थे।

वर्षों से जलसंकट से जूझ रही जनता : नीलेश सूर्यवंशी, प्रभाकर वाघ, अमोल होले, हर्षल वाघ, शहर काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निवास सूर्यवंशी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को पीने के पानी की किल्लत के बावजूद इसी तालाब से 2022 में जल जीवन मिशन अंतर्गत तहसील के पांच गांवों को शासन तथा प्रशासन द्वारा जलापूर्ति देने का काम किया गया। 2023 में अब इसी तालाब से तहसील के बाहर के पांच गांवों को जलापूर्ति करने की योजना बनाई है। जिससे आने वाले समय में शहर में पीने के पानी की गंभीर समस्या निर्माण होने के संकेत मिलने लगे हैं। आने वाली समस्या निर्माण होने से पहले सभी शहरवासियों को एक साथ आकर लड़ने आग्रह भी किया ।

सन 1972 में शहर को जलापूर्ति करने के लिए मालखेड़ तालाब का बनाया था, तब से लेकर अब तक इसी तालाब से शहर को जलापूर्ति की जा रही है। 10-12 वर्षों से शहर में सप्ताह में केवल 2 दिन नल से पानी की सप्लाई की जाती है। पहले से ही पीने के पानी की गंभीर समस्या निर्माण होने के बावजूद इसी तालाब से अन्य गांवों को पानी देने से आने वाले समय में शहर में पीने के पानी के गंभीर समस्या निर्माण होने के संकेत मिलने लगे हैं। पूर्व विधायक जगताप ने वर्तमान विधायक को कोसते हुए कहा कि उनको शहर की समस्या से कोई लेना-देना नहीं है। वे अपने निजी स्वार्थ के लिए शहरवासियों पर अन्याय करने का आरोप लगाया।

Created On :   6 Jan 2024 9:03 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story