नागपुर के दूसरे लापता व्यापारी का शव वर्धा नदी में मिला

नागपुर के दूसरे लापता व्यापारी का शव वर्धा नदी में मिला
अपहरण कर की गई थी दो व्यापारियों की हत्या

डिजिटल डेस्क, अमरावती । जुलाई माह के अंतिम सप्ताह में नागपुर के सीताबर्डी परिसर से दो व्यापारियों का अपहरण कर हत्या कर लाश जिले के तिवसा थाना क्षेत्र की वर्धा नदी में फेंक दी थी। घटना में लापता व्यापारी का शव गुरुवार को सुबह वर्धा नदी में वर्धा जिले की आर्वी तहसील के धारवाडा गांव के पास मिला। कुरहा पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बरामद कर आर्वी पुलिस के हवाले कर दिया। आर्वी पुलिस ने पोस्टमार्टम कर मृत व्यापारी के शव को नागपुर पुलिस की मदद से उनके परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार जुलाई माह में नागपुर के सीताबर्डी थाना क्षेत्र के तहत अमरीश गोले (41) व निरालकुमार सिंह (43) दो व्यापारियों का अपहरण कर लिया था। अपहरण की घटना के दो दिन बाद तिवसा तहसील के भारवाड़ी परिसर की वर्धा नदी में एक व्यापारी का शव मिल गया था। दोनों व्यापारियों की हत्या कोंढाली थाना क्षेत्र में करने से तिवसा पुलिस ने कोंढाली पुलिस को घटना की जानकारी दी।

उस समय से दूसरा व्यापारी मात्र लापता था। कुरहा पुलिस ने वर्धा नदी में मछली पकड़ने वाले मछुआरों को नदी में कोई लाश दिखने पर जानकारी देने को कहा था। बुधवार शाम सागर गजानन डाहे और प्रवीण राजाराम डाहे को सफेद रंग के पॉलीथिन में एक लाश दिखने पर घटना की जानकारी कुरहा पुलिस को दी। पुलिस निरीक्षक गीता तागडे व दुय्यम निरीक्षक प्रदीप पवार ने लाश की तलाश शुरू की। गुरुवार को सुबह लाश वर्धा जिले के आर्वी थाना क्षेत्र के धारवाड़ा गांव के पास झाड़ी में फंसी मिली। उसे बाहर निकालने में गोताखाेरों की मदद ली। लाश को कुरहा थाना क्षेत्र में लाकर बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए आर्वी पुलिस सौंप दिया। यह जानकारी कुरहा की थानेदार गीता तागडे ने दी।

Created On :   4 Aug 2023 11:04 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story