दिनदहाड़े मकान से 4.5 लाख का माल उड़ाया

दिनदहाड़े मकान से 4.5 लाख का माल उड़ाया
गाडगे नगर के चांगापुर की घटना, जांच में जुटी पुलिस

डिजिटल डेस्क, अमरावती। घर को ताला लगाकर पास ही चांगापुर स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए महिला गई थी। इसी बीच दिनदहाडे़ अज्ञात चोर ने घर का ताला तोड़कर आलमारी में रखे सोने, चांदी के जेवरात व नकद ऐसा कुल 4 लाख 5 हजार रुपए का माल चोरी कर फरार हो गया। गाडगेनगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

गाडगेनगर थाना क्षेत्र के चांगापुर स्थित शिवाजी नगर निवासी आकाश दिलीप अग्रवाल मंगलवार को नौकरी पर गए थे। इस समय उनकी मां पद्मवती अग्रवाल घर पर अकेली मौजूद थी। दोपहर 4 बजे घर को ताला लगाकर चांगापुर स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन करने के लिए गई थी। लेकिन 6 बजे वापस लौटी तो घर पर लगा ताला टूटा दिखाई दिया। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। अज्ञात चोर ने घर में प्रवेश कर अलमारी से 2 लाख 80 हजार रुपए के सोने के जेवरात 2 लाख हजार नकद ऐसा कुल 4 लाख 5 हजार रुपए का माल चोरी कर फरार हो गया था। पद्मावती अग्रवाल ने इसकी जानकारी बेटे आकाश को दी। गाडगेनगर पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच घटनास्थल का पंचनामा किया। फॉरेंसिक टीम के जरिए सबूत इकट्‌ठा करने की कोशिश की। आकाश अग्रवाल की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 380 के तहत चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Created On :   27 July 2023 4:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story