किसानों को राहत: अमरावती में सोयाबीन का भाव 5 हजार पार

अमरावती में सोयाबीन का भाव 5 हजार पार
आने वाले दिनों में मिल सकते हैं और अच्छे दाम

डिजिटल डेस्क, अमरावती। अमरावती कृषि उपज मंडी समिति को 10 नवंबर से दीपावली की छुटि्टयां घोषित हुई थी। 6 दिन बाद गुरुवार को जब कृषि उपज मंडी खुली तो सोयाबीन की खरीदी 5 हजार रुपए से लेकर 5 हजार 156 रुपए क्विंटल तक की गई। 6 दिन की छुटि्टयों के बाद कृषि मंडी में सोयाबीन के दामों में 241 रुपए का उछाल आया। सोयाबीन को सरकार द्वारा घोषित समर्थन मुल्य से ज्यादा दाम मिलने के बाद भी मंडी में सोयाबीन की आवक काफी कम रही। गुरुवार को 9 हजार 276 क्विंटल सोयाबीन खरीदा गया। जिससे किसानों को अभी आनेवाले दिनों में सोयाबीन के भाव काफी बढ़ने की उम्मीद बनी हुई है।

दीपावली से पहले 9 नवंबर को जब कृषि मंडी में सोयाबीन खरीदी-बिक्री के व्यवहार हुए तब सोयाबीन को 4 हजार 800 से 4 हजार 915 रुपए के भाव मिले। लेकिन सोयाबीन की आवक मात्र 8 हजार 467 क्विंटल ही थी। 10 नवंबर से 15 नवंबर तक कृषि मंडी को 5 दिन दीपावली की छुटि्टयां घोषित हुई थी। 5 दिन बाद जब मंडी खुली तो सोयाबीन के दामोंं में 241 रुपए का उछाल देखा गया। किंतु भाव बढ़ने पर भी सोयाबीन की आवक सामान्य रही।

Created On :   17 Nov 2023 10:24 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story