सेंट्रिंग गिरने से तीन मजदूर गंभीर घायल

सेंट्रिंग गिरने से तीन मजदूर गंभीर घायल
बडनेरा-भातकुली मार्ग पर चल रहा मकान निर्माणकार्य

डिजिटल डेस्क, अमरावती। बडनेरा-भातकुली मार्ग पर घर का निर्माणकार्य चल रहा था। सुबह समय पर मजदूर काम पर पहुंचे थे। स्लैब का सेंट्रिंग निकालते समय भारी भरकम लोहे की प्लेट नीचे खड़े तीन मजदूरों पर जा गिरी। जिससे तीनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जख्मी तीनों मजदूरों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में रेफर किया है। बडनेरा थाना क्षेत्र के भातकुली मार्ग पर आशीष चव्हाण के घर का निर्माणकार्य चल रहा है। एक सप्ताह पहले घर का स्लैब डाला गया था। जिसमें सेंट्रिंग का भारी भरकम सामान लगाया गया था। बुधवार की सुबह 9 बजे लालखडी निवासी मजदूर काम पर पहुच गए थे। घर पर लगाई गई सेंट्रिंग लगाने का काम शुरु हुआ। इस समय नीचे मोहम्मद आरीफ मोहम्मद युसूफ, शेख फारूक शेख सादिक व शेख आदिल नीचे खड़े थे। सेंट्रिंग का सामान अचानक निकल गया और तीनों पर जा गिरा। जिससे तीनों के सिर पर और पीठ पर चोट आई। इस समय चार से पांच मजदूर आसपास खड़े थे। बड़ी घटना होने से नकारा नहीं जा सकता था। पास खड़े मजदूरों ने घायल तीनों मजदूरों को निकालकर जिला अस्पताल ले गए। लेकिन तीनों मजदूरों की हालत नाजुक रहने से उन्हें निजी अस्पताल में रेफर किया।

Created On :   3 Aug 2023 11:34 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story