- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- भंडारा में खेत गए किसान को बाघ ने...
Bhandara News: भंडारा में खेत गए किसान को बाघ ने बनाया अपना निवाला , इलाके में दहशत

- शिकार के बाद निवासी परिसर में भ्रमण करता रहा बाघ
- घटना तुमसर तहसील से सटी मध्यप्रदेश सीमा पर में हुई
Bhandara News जंगली सुअर से फसलों को बचाने के लिए खेत में गए किसान को बाघ ने अचानक हमला कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक किसान मध्यप्रदेश के कुड़ावा (हेटी) ग्राम निवासी प्रकाश तुकाराम पाने (55) बताया गया। यह घटना शनिवार तड़के तुमसर तहसील से सटी मध्यप्रदेश सीमा के तिरोड़ी थाना अंतर्गत कुडवा ग्राम के पास हुई। घटना के बाद बाघ निवासी क्षेत्र में भ्रमण कर रहा था। वन विभाग व पुलिस ने मिलकर उसे खदेड़ा। घटना को लेकर स्थानीकों ने जमकर हंगामा किया।
बावनथड़ी नदी के दूसरे छोर पर तुमसर तहसील से सटी सीमा पर हुई इस घटना से नागरिकों में दहशत फैली हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में बाघ का गांव में घूमते हुए वीडियो भी बनाया। किसान प्रकाश पाने ने खेत में धान की फसल लगाई है। जिसे जंगली सुअर से बचाने के लिए प्रकाश अपने बेटे के साथ सुबह 4:00 बजे खेत गया था। जिसके बाद बेटा घर लौट आया था। प्रकाश खेत में रुककर फसल की रखवाली कर रहा था। जब काफी देर तक प्रकाश पाने घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खेत जाकर देखा। उस समय खेत में प्रकाश का क्षत विक्षत हालत में शव पड़ा हुआ दिखायी दिया।
शुरुआत में लगा कि किसी जानवर ने दाएं पैर का नोचकर मांस खाया होगा। उसी मय स्थानीकों को कॉलोनी के पास बाघ दिखाई दिया। नागरिकों ने बाघ का विडियो बनाया। जिसकी सूचना मिलने पर वन विभाग तथा पुलिस प्रशासन मौके पर पहुचा। तिरोड़ी पुलिस ने ग्रामीणों को समझाइश देकर उनका घुस्सा शांत कराया। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। वन विभाग ने बड़ी मशक्कत कर बाघ को मौके से खदेड़ा।
Created On :   3 May 2025 8:43 PM IST