- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- नाबालिग से दुराचार करने वाले आरोपी...
Bhandara News: नाबालिग से दुराचार करने वाले आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज

Bhandara News नाबालिग लड़की से दुराचार करने के मामले में गोबरवाही पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना 15 नवंबर को हुई। आरोपी तुमसर तहसील के लोभी निवासी गुरुनानक मनोहर कुंभारे (25) है।
जानकारी के अनुसार, गोबरवाही पुलिस थाना क्षेत्र में नाबालिग आंगन में खेल रही थी। आरोपी उसे बहला फुसलाकर अपने घर लेकर गया और उसके साथ दुराचार किया। कुछ समय के पश्चात आजू-बाजू के परिसर में पूछताछ के पश्चात पता चला की नाबालिग छात्रा आरोपी के घर पर है। छात्रा ने अपनी मां को आपबीती बताई। इसके बाद घटना की नाबालिग की मां ने तुरंत गोबरवाही पुलिस थाने के जाकर शिकायत दर्ज कराई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस निरीक्षक शरद शेवाले ने तुरंत मामला दर्ज कराते हुए जांच शुरू की। कुछ घंटे के भीतर आरोपी को पकडा। आरोपी के खिलाफ मामले की गंभीरता के अनुसार अपराध क्रमांक 434/2025 धारा 64 (1) भारतीय न्याय संहिता के तहत उपधारा के अनुसार 4, 6 बाल लैंगिक अपराधों से बालकों के सुरक्षा अधिनियम 2012 के तहत मामला दर्ज किया। आगे की जांच पुलिस निरीक्षक शरद शेवाले के मार्गदर्शन में शुरू है।
Created On :   18 Nov 2025 3:15 PM IST















