रफ्तार का कहर: वाहन ने बैंक के लिपिक को उड़ाया

वाहन ने बैंक के लिपिक को उड़ाया
  • लिपिक को उड़ाया
  • रफ्तार की कहर

डिजिटल डेस्क, अड्याल (भंडारा). बैंक से ड्यूटी गांव लौट रहे एक्टिवा सवार लिपिक को तेज रफ्तार वाहन ने उड़ा दिया। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल लिपिक की जिला अस्पताल में इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। यह घटना अड्याल– नवेगांव मार्ग पर बुधवार 11 अक्टूबर को शाम 5 बजे हुई। अड्याल पुलिस पिकअप चालक की तलाश कर रही है। मृतक का नाम कातुर्ली ग्राम निवासी अतुल दिलीप देशपांडे (29) बताया जा रहा है। वह कोंढा–कोसरा के बैंक ऑफ इंडिया शाखा में लिपिक पद पर कार्यरत है। वह ड्यूटी कर एक्टिवा क्रमांक एमएच 36 एएप 7251 से अड्याल से मार्ग होते हुए स्वगांव कातुर्ली जा रहा था। इस दौरन उसे तेज रफ्तार से आ रही पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में अतुल के सिर पर गंभीर चोट लगी। गंभीर हालात में उसे अड्याल के ग्रामीण अस्पताल में लाया गया। वहां से कुछ समय बाद उसे भंडारा के जिला अस्पताल में लाते समय बीच रास्ते में ही अतुल की मौत हो गई। स्थानीय नागरिकों के अनुसार टक्कर मारने वाले पिकअप वाहन का चालक नशे में था। घटना के बाद चालक भाग गया। अड्याल पुलिस जांच कर रही है।

एम्बुलेंस चालक की लापरवाही : घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस बुलाकर गंभीर घायल अतुल देशपांडे को जिला अस्पताल के लिए रवाना किया। एम्बुलेंस चालक ने अतुल को अड्याल के ग्रामीण अस्पताल में ही छोड़ दिया। जिससे अतुल को पूरी तरह से समय पर इलाज नहीं मिल पाया। हालात गंभीर होने पर उसे दूसरे एम्बुलें से भंडारा जिला अस्पताल की तरफ भेजा गया। लेकिन रास्ते में ही अतुल की मौत हो गई। एम्बुलेंस चालक की लापरवाही से जान जाने की चर्चा नागरिकों में थी।



Created On :   12 Oct 2023 11:05 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story