- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- चंद्रपुर
- /
- कांग्रेस ने घुग्घुस में जांच की,...
Chandrapur News: कांग्रेस ने घुग्घुस में जांच की, मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी का दावा

- एक बंद मकान में 119 मतदाता
- अलग अलग धर्म और जाति के नाम
Chandrapur News. मतदाता सूची विवाद में घुग्घुस का नाम भी जुड़ गया है। कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को पत्र परिषद करके गंभीर आरोप लगाए। एक बंद मकान के पते पर 119 मतदाता होने का दावा किया। इनमें विभिन्न धर्म और जाति के लोग शामिल हैं। केमिकल वार्ड स्थित यह मकान क्रमांक 350 सचिन बांदुरकर का है। कांग्रेस की एक टीम सच्चाई जानने इस पते पर गई। घर बंद मिला। वहां किसी व्यक्ति के नहीं रहने की बात सामने आयी। उल्लेखनीय है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मतदाता सूची में गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस क्रम में घुग्घुस कांग्रेस ने शहर और ग्रामीण इलाकों में मतदाता सूची की जांच शुरू की है। आज पत्र परिषद में घुग्घुस कांग्रेस अध्यक्ष राजूरेड्डी ने काफी अनियमितता मिलने का दावा किया। कहा कि पूरी मतदाता सूची की जांच होने पर ऐसे 1000 से अधिक मामले सामने आएंगे। पत्र परिषद में कांग्रेस नेता सैयद अनवर, जिला महासचिव अलीम शेख तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
कांग्रेस नेताओं के कहा कि शहर में शून्य क्रमांक वाले कई घर हैं। उनमें 100 क्रमांक वाले कई मतदाता रह रहे हैं। पिपरी चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र का एक बेहद छोटा गांव है। यहां की मतदाता सूची में एक ही घर में लगभग 100 मतदाता होने की बात सामने आयी है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि घुग्घुस में कई राज्यों के लोग रहते हैं। एक ही घर के पते पर इतने मतदाता कैसे हो सकते हैं? ऐसा जान-बूझकर किया गया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चंद्रपुर विधानसभा में बड़े पैमाने पर वोटों की चोरी हुई है। महाराष्ट्र सरकार वोट चोरी की सरकार है।
कांग्रेस ने स्थानीय निकाय चुनाव के पहले मतदाता सूची में संशोधन की मांग की। कहा कि एक स्वच्छ व पारदर्शी मतदाता सूची प्रकाशित की जाए। फर्जी मतदाता सूची के दोषी अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज हो। कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ आंदोलन शुरू करने की चेतावनी भी दी।
Created On :   12 Aug 2025 5:58 PM IST