- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- चंद्रपुर
- /
- सीडीसीसी बैंक चुनाव,सांसद धानोरकर...
Chandrapur News: सीडीसीसी बैंक चुनाव,सांसद धानोरकर निर्विरोध वडेट्टीवार-जोरगेवार हटे पीछे

- 13 संचालक र्निविरोध, 7 संचालक पद के लिए होगा चुनाव
- 10 जुलाई को बैंक का चुनाव
Chandrapur News चंद्रपुर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के चुनाव में सांसद, विधायकों की एन्ट्री से चुनाव रंगतदार होने की बात कही जा रही थी। परंतु नामांकन वापसी के अंतिम दिन 27 जून को चुनाव की हवा ही निकल गई है। दरअसल हुआ यूं कि सांसद प्रतिभा धानोरकर महिला गुट से र्निविरोध चुनी गई। जबकि कांग्रेस नेता विधायक विजय वडेट्टीवार और भाजपा विधायक किशोर जोरगेवार ने राजनीतिक गणित नहीं जमने के चलते अपना नामांकन वापस लिया। ऐसे में अब बैंक का चुनाव निर्विरोध होने की कगार पर पहुंच गया है। क्योंकि 21 संचालक पद में से गोंडपिपरी के उम्मीदवारों के नामांकन अपात्र होने के चलते सिर्फ 20 संचालकों के लिए ही चुनाव होगा। उसमें भी अब करीब 13 लोग र्निविरोध चुने गए हंै। इसमें सत्ताधारी रावत गुट का वर्चस्व है। गुट अ मतदाता क्षेत्र के चंद्रपुर, वरोरा, सिंदेवाही में प्रत्येकी एक और गुट ब-2, अनुसूचित जाति-जनजाति, अन्य पिछड़ावर्ग, ओबीसी प्रत्येकी एक-एक ऐसे कुल 7 संचालक पदों के लिए चुनाव होंगे। 10 जुलाई को बैंक का चुनाव होना है।
रावत गुट का पलड़ा भारी, अध्यक्ष पद के लिए होगी खींचतान : बता दें कि, चुनाव में विविध घटनाक्रमों के चलते अ गुट से नामांकन वापसी के अंतिम दिन तक मूल से वर्तमान अध्यक्ष संतोषसिंह रावत, भद्रावती से पूर्व अध्यक्ष रवींद्र शिंदे, चिमुर से संजय डोंगरे, नागभीड़ से गणेश तर्वेकर, कोरपना से शेखर धोटे, बल्लारपुर से अनिल वाढई, पोंभूर्णा से विलास मोगरकर, ब्रम्हपुरी से दामोदर मिसार, सावली से संदीप गड्डमवार, राजुरा से नागेश्वर ठेंगणे ऐसे कुल 10 उम्मीदवारों का निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हाे गया है। गुट ब-1 में आवेशखान पठान र्निविरोध चुने गए। जबकि महिला गुट से दो संचालक चुने जाने हैं।
शुक्रवार को अन्य महिला उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लेने के चलते सांसद प्रतिभा धानोरकर और नंदा अल्लूवार र्निविरोध चुने गए। महिला गुट में चुनाव होना लगभग निश्चित था। परंतु भाजपा विधायक के खेल से निर्विरोध चुने जाने की बात कही जा रही है। चुनाव में सत्ताधारी रावत गुट का पलडा भारी दिख रहा है। सांसद, विधायकों की बैंक में एन्ट्री से अब अध्यक्ष पद के लिए खींचतान शुरू होगी।
अब यहां होगा घमासान : अ गुट में चंद्रपुर से सुभाष रघाताटे और दिनेश चोखारे में मुकाबला होगा। वहीं वरोरा में जयंत टेभुर्डे व वसंत विधाते और सिंदेवाही में प्रकाश बन्सोड व निशिकांत बोरकर में चुनाव होगा। गुट ब-2 में दशरथ कामतवार, वासुदेव खेलकर, किशोर ढुमने, उमाकांत धांडे, रोहीत बोम्मावार में मुकाबला होगा। ओबीसी गुट गुट में सूर्यकांत खनके, शरद जीवतोडे, श्यामकांत थेरे, गजानन पाथोडे में स्पर्धा होगी। अनुसूचित जाति-जनजाति में कोमल खोब्रागडे, नारायण जांभुले, प्रशांत बांबोडे, मधुकर भगत, ललित मोटघरे में चुनाव होगा। विमुक्त जाति-घुमंतू जनजाति-विशेष मागास प्रवर्ग में पांडुरंग जाधव, यशवंत दिघोरे, दामोदर रूयारकर में चुनाव होगा।
Created On :   28 Jun 2025 4:08 PM IST