- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- चंद्रपुर
- /
- चंद्रपुर का चंदई जलाशय खाली,...
Chandrapur News: चंद्रपुर का चंदई जलाशय खाली, घोड़ाझरी में 10 प्रतिशत बचा पानी

- बड़े प्रकल्प आसोलामेंढा में 26.56 प्रतिशत जलभंडारण
- चंद्रपुर शहर की प्यास बुझाने वाले इरई बांध में केवल 39 प्रश जलभंडारण
Chandrapur News जिले के दो बड़े व आठ मध्य जलाशय प्रकल्प की हालत गंभीर होकर चंदई प्रकल्प खाली पड़ा है। जबकि घोड़ाझरी मंे 10 प्रतिशत जल बचा है। जबकि अन्य सभी जलाशयों में भी जलभंडारण की हालत गंभीर होने की जानकारी सामने आयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में दो बड़े व आठ मध्यम प्रकल्पों के माध्यम से जिले में खेतों व उद्योगों को जलापूर्ति होती है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से जिले के बड़े व मध्यम प्रकल्पों की हालत गंभीर दिखाई दे रही है।
इसी के साथ ही चंद्रपुर शहर की प्यास बुझाने वाले इरई बांध में केवल 39 प्रश जलभंडारण है। यदि इस एेसे में जिले के जलाशयों की हालत देखते हुए भविष्य में गंभीर जलसंकट से गुजरने की नौबत आ सकती। जिले के जलाशयों में से चंदई जलाशय खाली है। बड़े प्रकल्प आसोलामेंढा में 26.56 प्रतिशत व इरई में 39.08 प्रतिशत जलभंडारण है। मध्यम प्रकल्प घोड़ाझरी 10.30 प्रतिशत, नलेश्वर 21.55 प्रतिशत, चारगांव 22.44 प्रतिशत, अमलनाला 25.82 प्रतिशत, लभानरसारड 22.58 प्रतिशत, पकड्डीगुड्डम 22.23 प्रतिशत तथा डोंगरगांव 37.15 प्रतिशत पानी बचा है।
आसोलामेंढा से 95.212 दलघमी पानी सिंचाई के लिए छोड़ा : आसोलामेंढा प्रकल्प के माध्यम से सिंचाई के लिए जलापूर्ति की जाती है। जबकि इरई बांध के माध्यम से सीएसटीपीएस (बिजली घर) व चंद्रपुर शहर को जलापूर्ति की जाती है। वर्तमान स्थिति में इन बड़े प्रकल्प में 35.88 प्रतिशत जलभंडारण है। आसोलामेंढा प्रकल्प के माध्यम से 95.212 दलघमी पानी सिंचाई के लिए छोड़ा गया।
Created On :   20 Jun 2025 1:44 PM IST