Chandrapur News: सांसद धानोरकर, विधायक वडेट्टीवार, जोरगेवार, अध्यक्ष रावत ने भरा नामांकन

सांसद धानोरकर, विधायक वडेट्टीवार, जोरगेवार, अध्यक्ष रावत ने भरा नामांकन
  • सीडीसीसी बैंक चुनाव में चढ़ा राजनीतिक रंग
  • सांसद धानोरकर ने दो गट से अपनी दावेदारी पेश की

Chandrapur News चंद्रपुर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के संचालक मंडल के चुनाव में अब तक 122 नामांकन भरे गए हैं। कांग्रेस की सांसद प्रतिभा धानोरकर, विधायक विजय वडेट्टीवार और भाजपा विधायक किशोर जोरगेवार ने नामांकन भरा है। सहकारिता क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों ने छलांग लगाने से इस चुनाव को राजनीतिक रंग चढ़ गया है। साथ ही दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लग गई है। भाजपा विधायक किशोर जोरगेवार के अलावा बैंक के वर्तमान अध्यक्ष संतोषसिंह रावत, उपाध्यक्ष यशवंत दिघोरे ने अलग-अलग गट से अपना नामांकन भरा है। मंगलवार को कुल 61 लोगों ने नामांकन उपनिबंधक कार्यालय में भरे गए। जबकि गत 5 दिन सोमवार तक कुल 61 नामांकन हुए थे। आज 11 जून को नामांकन भरने का अंतिम दिन है। सांसद धानोरकर ने दो गट से अपनी दावेदारी पेश की है। महिला आरक्षित व गट ब 2 में उन्होंने नामांकन भरा। परिस्थिति को देखते हुए वह एक गट से अपना नामांकन वापस लेंगे। विधायक विजय वडेट्टीवार सिंदेवाही तहसील में अ गुट से नामांकन भरा है। विधायक जोरगेवार ने अनूसुचित जाति व जनजाति गुट से मैदान में उतरे हंै।

गौरतलब है कि, 13 वर्ष बाद होनेवाले सीडीसीसी बैंक के चुनाव में सबकी नजरे लगी हैं क्योंकि इन 13 वर्ष में बैंक विविध कारणों के चलते विवादों में रही। आरोप-प्रत्याराेप के साथ कई धांधलियां भी सामने आई हंै। इस वर्ष हुई विवादित नौकरी भर्ती और साइबर अटैक मामला भी चर्चा में आया। तब से जनप्रतिनिधियों का इसमें विशेष रुचि बढ़ गई है। धानोरकर, वडेट्टीवार, जोरगेवार सीधे मैदान में है। जबकि भाजपा नेता विधायक सुधीर मुनगंटीवार, बंटी भांगडिया, पूर्व मंत्री शोभा फडणवीस जैसे कई नेता पर्दे के पीछे से सक्रिय हंै। 21 संचालक पदों के लिए होनेवाले इस चुनाव सभी राजनीतिक पार्टियों का ध्यान लगा है। यह चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं होता किंतु अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस व भाजपा में मुकाबला दिख रहा है।

बैंक की अर्थपूर्ण कामकाज को देखते हुए दो विरोधी पार्टी कुछ स्थानों पर मित्र होने का चित्र है। कांग्रेस के धानोरकर, वडेट्टीवार जैसे बड़े नेताओं ने रुचि लेने के चलते दूसरी लाइन के कार्यकर्ताओं की आशाओं पर पानी फिरे जैसा लग रहा है। पर्दे के पीछे से युति-आघाड़ी के लिए प्रयास शुरू है। 10 जुलाई को होनेवाले चुनाव में अ गुट से 14 तहसील में 390 मतदाता, ब गुट में 203, ब-2 में 308 मतदाता है। मतगणना 11 जुलाई को होगी। दरम्यान अंतिम दिन 11 जून को नामांकन भरने के बाद 12 जून को छटनी होगी। 13 से 27 जून दरम्यान नामांकन पीछे लेने का समय दिया गया है। इन 15 दिनों में कई हलचले होगी। वैसे अभी से ही बैठकों का दौर शुरू हो गया है। उधर सीएम फडणवीस की जिले के भाजपा के कुछ नेताओं ने मिलकर सीडीसीसी चुनाव के घटनाक्रम की जानकारी दी। सीएम ने भी उन्हें एकजुट होकर चुनाव लड़ने की सलाह दी है। इस बीच सोमवार को डीपीडीसी की बैठक होने के बाद कांग्रेस सांसद प्रतिभा धानोरकर व भाजपा विधायक देवराव भोंगले ने एक ही वाहन से यात्रा करने से विविध चर्चाओं का बाजार गर्म है। ऐसे में गुटों में बटी भाजपा व कांग्रेस में आनेवाले दिनों में क्या घटनाक्रम होते हंै? यह तो आनेवाला समय ही बताएगा।


Created On :   11 Jun 2025 3:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story