- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- चंद्रपुर
- /
- नालों पर अवैध निर्माणकार्य, नोटिस...
Chandrapur News: नालों पर अवैध निर्माणकार्य, नोटिस देकर कार्रवाई करना भूल गई मनपा

- विविध समस्या व मांगों को लेकर नाराजगी
- मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी
Chandrapur News चंद्रपुर के संपूर्ण नालों पर अतिक्रमण कर अवैध निर्माणकार्य किया गया है। इस कारण नालों की संपूर्ण सफाई नहीं होती। बरसात में कई नीचले इलाकों में पानी भर जाता है। 20 फीट का नाला 10 फीट का हो गया है, कहीं नाला ही बंद कर दिया गया है। अतिक्रमण हटाने के लिए दो महीने पहले मनपा ने संबंधितों को नोटिस दिए परंतु अब तक एक भी अतिक्रमण हटाया नहीं गया। मामला उपायुक्त चंदन पाटील के संज्ञान में लाया गया, परंतु अब तक कुछ नही हुआ है, ऐसी जानकारी राकांपा (शरद पवार गुट) शहर की ओर से आयोजित पत्र-परिषद में दी गई।
8 विविध मुद्दों पर उन्होंने जानकारी दी और इस पर समाधान नहीं निकलने पर 9 जून को मोर्चा व आंदोलन करने की चेतावनी दी है। यहां बताया कि, चंद्रपुर मनपा द्वारा प्रत्येक वर्ष नाले साफ-सफाई अभियान चलाया जाता है। जबकि बरसात शुरू हुई है। सफाई का काम अब मनपा पूर्ण कैसे करेगी? ऐसा सवाल भी जनता के सामने है। 234 करोड़ रुपए की अमृत योजना 2017 में शुरू की गई परंतु 8 वर्ष होने के बावजूद चंद्रपुर शहर का कई इलाके पानी से वंचित हैं। 3 से 5 दिन में एक बार पानी आता है। अब तक कुछ क्षेत्र में अमृत योजना सुचारू ही नहीं हुई है। उसके ठेकेदार संतोष मुरकुटे यह 245 करोड़ रुपए का बिल लेकर रफुचक्कर हो गया। जिससे उस पर अपराध दर्ज किया जाए। अब नई मलनिस्सारण योजना आयी है।
उसका काम पुणे के ठेकेदार को दिया गया, उसका परिणाम भी पुरानी योजना जैसे न हो, इसका ध्यान रखने की आवश्यकता है। हुड़को कॉलोनी बाबूपेठ के संदीप यासलवार ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, इसके लिए मनपा जिम्मेदार है। उसका नाम अनुकंपा में होने के बावजूद नौकरी पर नहीं लिया गया। मनपा के अधिकारी व कर्मचारी उसे पैसों की मांग कर रहे थे, इसलिए त्रस्त होकर उसने आत्महत्या करने का आरोप राकांपाइयों ने लगाया। निजी शालेय वस्तु गणवेश लेने के लिए विज्ञापन द्वारा शाला से बताया जाता है कि, वह दुकान शाला से संलग्न है। शिक्षासंस्था द्वारा होनेवाली लुट रोकने की मांग उन्होंने की है। पत्र-परिषद में शहर अध्यक्ष दीपक जयस्वाल, उपाध्यक्ष राहुल देवतले, सुहास पिंगे, विनोद लभाने, राजेंद्र आखरे आदि उपस्थित थे।
Created On :   4 Jun 2025 7:09 PM IST