नुकसान: चंद्रपुर के खेतों में फसलों का नुकसान कर रहे जंगली सुअरों के झुंड, किसानों का हो रहा नुकसान

चंद्रपुर के खेतों में फसलों का नुकसान कर रहे जंगली सुअरों के झुंड, किसानों का हो रहा नुकसान
  • रात में हिंसक जानवरों का खतरा
  • खेतों की रखवाली करना भी हुआ मुश्किल
  • फसल नुकसान रोकने कारगर कदम उठाने की मांग

डिजिटल डेस्क, ब्रम्हपुरी(चंद्रपुर)। ब्रम्हपुरी तहसील के रणमोचन ( खरकाला) के किसान अपने खेत में हरी सब्जी की पैदावार की है। जिसमें मिर्ची, बैंगन, टमाटर, बरबटी, गवार आदि का समावेश है। किंतु इन दिनों जंगली सुअर आकर फसलों का नुकसान कर रहे हैं। जिससे किसान हलाकान हो रहे हैं। रात में हिंसक जानवरों का खतरा होने से किसान खेत मेेें रखवाली करने नहीं जाते हैं।

ब्रम्हपुरी तहसील का बड़ा हिस्सा घने जंगलों से घिरा है, इस वजह से अक्सर बाघ, तेंदुआ, भालू, जंगली सुअरों के हमलों की घटनाएं सामने आती रहती हंै। रबी के सीजन में हुई अतिवृष्टि और बांधों का पानी छोड़े जाने की वजह से किसानों की धान का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। इसके बावजूद किसानों ने कड़ी मेहनत की। अब जिन किसानों के पास सिंचाई की सुविधा है ऐसे किसानों ने नगदी फसल के रूप में हरी सब्जियों की पैदावार की है। किंतु रात में जंगली सुअर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हंै। दिन में तो किसान और उनके परिवार के साथ रखवाली को रहते हंै। किंतु अक्सर जंगली सुअर रात में खेतों में घुसकर सब्जियों के पाैधों को जमीन के नीचे से उखाड़ देते हैं। जिससे किसानों का नुकसान हो रहा है। कुछ दिनों पूर्व ही जंगली सुअर ने हमला करने से महिला घायल हो गई थी। इसलिए उसे नुकसान भरपाई देने की मांग किसान ने की है।

जान बचाये की फसल : ब्रम्हपुरी तहसील जंगलों से घिरा होने की वजह से हिंसक जानवरों का खतरा बना रहता है। इसलिए किसान रात के दौरान खेतों में फसलों की रखवाली करने नहीं जाते हंै। ऐसे समय में वे अपनी जान बचायंे अथवा फसल की रक्षा करें इसे लेकर असमंजस में रहते हंै। अब सुअर खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा रहे हंै। इसलिए सुअरों का बंदोबस्त कर वनविभाग से नुकसान भरपाई देने की मांग किसानों ने की है।

Created On :   26 March 2024 10:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story