महंगाई को लेकर सरकार संवदेनशील : यादव

महंगाई को लेकर सरकार संवदेनशील : यादव
  • केंद्रीय मंत्री ने पत्र-परिषद में गिनाईं मोदी सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियां
  • चंद्रपुर जिले के कामगारों के लिए ईएसआईसी अस्पताल की घोषणा

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। दुनिया के मुकाबले देश में कम महंगाई है। महंगाई को लेकर केंद्र सरकार संवेदनशील होकर महंगाई कम करने का प्रयास जारी होने की बात केंद्रीय पर्यावरण व वनमंत्री भूपेंद्र यादव ने पत्र परिषद में कही। मोदी सरकार के 9 वर्ष में हुए विकास कार्य और उपलब्धियों की जानकारी उन्होंने दी। साथ ही औद्योगिक चंद्रपुर जिले के श्रमिकों के लिए ईएसआयी अस्पताल बनाने की घोषणा केंद्रीय कामगार मंत्री यादव ने की। बता दंे कि, चंद्रपुर में श्रमिकों के लिए अस्पताल बने, इसके लिए पालकमंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने पत्राचार किया था। पत्र परिषद में भाजपा लोस क्षेत्र के संयोजक हंसराज अहिर, पालकमंत्री सुधीर मुनगंटीवार, सांसद डा.कल्पना सैनी, विधायक संजय कुटे, देवराव भोंगले, डा.मंगेश गुलवाडे उपस्थित थे। यादव ने बताया कि, सरकार के 9 वर्ष में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए काम हुआ। सबका साथ, सबका विकास के साथ आज देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस ने 70 साल में जो काम नही कर पायीं, उसे मोदी सरकार ने 9 वर्ष करके बताया। प्रधानमंत्री आवास योजना में साढ़े 3 करोड़ गरीबों को आवास बनाकर दिए गए। वहीं 12 करोड़ 70 लाख शौचालय बनाकर दिए गए। हर घर नले पहुंचाने का काम किया जा रहा है। 80 करोड़ जनता को नि:शुल्क अनाज, साढ़े 10 करोड़ किसानों को सम्मान निधि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ओबीसी विरोधी पार्टी है।

कांग्रेस सरकार में ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा नहीं था। प्रधानमंत्री मोदी सत्ता में आते ही आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया है। जिससे अब ओबीसी आयोग पुरे अधिकार से राज्यों को आरक्षण की जानकारी मांग सकता है। समाज के हर घटक का विकास करने के साथ इन्फ्रास्ट्रक्चर पर अधिक जोर दिया जा रहा है। 9 वर्ष में 78 नए एयरपोर्ट, 54 हजार किमी के हाईवे, 15 शहरों में मेट्रो, 700 मेडिकल कॉलेज बनने आदि की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, बुद्ध सर्किट बनाया जा रहा है।

प्रदूषण नियंत्रित करने में असफल एमपीसीबी के अधिकारियों पर कार्रवाई हो

दरम्यान केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव की स्वराज्य रक्षक सामाजिक संस्था ने प्रत्यक्ष भेट लेकर चंद्रपुर जिले में प्रदूषण फैलानेवाले उद्योग तथा प्रदूषण पर नियंत्रण रखने में असफल हुए महाराष्ट्र राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अधिकारियों की जांच कर उनपर कार्रवाई करने की मांग संस्था ने निवेदन के माध्यम से किया है। इस मांग को केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने चर्चा कर सकारात्मक प्रतिसाद दिया।

दुर्गापुर एक्सटेन्शन कोयला खदान रद्द करें

इस बीच चंद्रपुर शहर समीप घने जंगल में दुर्गापुर कोयला खदान को मिली पर्यावरण की मंजूरी रद्द करने की मांग को लेकर ताड़ोबा बचाव समिति की ओर से केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को ज्ञापन दिया गया। इस समय पर्यावरण मंत्री ने सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया। इस क्षेत्र में खदान शुरू होने पर जैवविविधता पर परिणाम होगा। बाघ का निवास क्षेत्र कम होने पर मानव-वन्यजीव संघर्ष और बढ़ेगा। खदान से 300 एकड़ का जंगल नष्ट होगा, 10 बाघों का अधिवास छिना जाएगा, 13 हजार 457 बड़े वृक्ष काटे जाएंगे। भूमिगत पानी कम होकर प्रदूषण बढ़ेगा,ऐसी जानकारी भी दी गई।

Created On :   25 Jun 2023 9:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story