- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- पुलिस के लिए चुनौती बने अंधे...
पुलिस के लिए चुनौती बने अंधे हत्याकांड, एडीजी ने दिया अल्टीमेटम

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में घटित हत्याओं के अनसुलझे मामले पुलिस के लिए मुसीबत बने हुए है। साल २०२२ में जघन्य और अंधे हत्याकांड पुलिस अभी तक नहीं सुलझा पाई है। शुक्रवार को छिंदवाड़ा के दौरे पर आए एडीजी उमेश जोगा ने संबंधित थानों के टीआई को अंधे हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए है।
इसके पूर्व वार्षिक समीक्षा बैठक में श्री जोगा ने दिसम्बर २२ तक अनसुलझे मामलों की गंभीरता से जांच कर निकाल के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी पुलिस अधिकारियों को सफलता नहीं मिल पाई है। जिले के तामिया, कुंडीपुरा, पांढुर्ना, उमरेठ के अंधे हत्याकांड पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रहे हंै।
हाथ-पैर बांधकर पानी में फेंका शव-
तामिया के झिंगरिया वॉटर फॉल में २४ नवम्बर २२ को चंदनगांव निवासी प्रवीण सिंह का शव मिला था। आरोपियों ने हत्या के बाद हाथ-पैर बांधकर शव पानी में फेंका था। पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर पाई है।
मृत महिला की नहीं हुई पहचान-
कुंडीपुरा के लकड़ाई जम्होड़ी से लगी बोहना पुलिया के समीप ७ नवम्बर २२ को लगभग ३५ वर्षीय उम्र की एक महिला का शव मिला था। शव कंकाल में बदल गया था। इस वजह से मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
पांढुर्ना में मिला था महिला का शव-
१२ नवम्बर २२ को पांढुर्ना के तीगांव स्थित रेलवे ट्रैक के समीप कुएं में एक महिला का शव मिला था। मृतका की कमर में तार बंधे मिले थे। मृतका का शव पुराना होने से उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
उमरेठ में मिले शव की नहीं हुई शिनाख्त-
उमरेठ के पत्थरई नदी के समीप सडक़ किनारे एक युवक का शव मिला था। शव मिट्टी में दबा मिला था। पुलिस अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं कर पाई है।
Created On :   28 May 2023 3:35 PM IST