Chhindwara News: जेठानी के घर से निकलने से लेकर कपड़ों के रंग तक की जानकारी दोस्त को दे रही थी देवरानी

जेठानी के घर से निकलने से लेकर कपड़ों के रंग तक की जानकारी दोस्त को दे रही थी देवरानी
आरोपी द्वारा महिला को आपत्तिजनक मैसेज कर बदनाम करने की धमकियां दे रहा था।

Chhindwara News: शहर के एक संभ्रांत परिवार की बहू द्वारा जेठानी को बदनाम करने के सनसनीखेज मामले में कई जानकारी अब सामने आ रही है। देवरानी को अपनी ही जेठानी से इस कदर ईर्ष्या हो गई थी कि वह परिवार की नजरों में उसे गिराने किसी भी हद तक जाने को तैयार हो गई थी। देवरानी अपने दोस्त से जेठानी से जुड़ी हर जानकारी साझा करती रही। इन्हीं जानकारियों के आधार पर युवक नीमच में बैठकर मैसेज के जरिए बदनाम करने की धमकियां दे रहा था।

बताया जा रहा है कि जेठानी के घर से निकलने से लेकर कपड़ों के रंग तक की जानकारी देवरानी अपने दोस्त लोकेश जैन को दिया करती थी। इसी के आधार पर लोकेश जेठानी और उसके परिवार के अन्य सदस्यों को मैसेज करता था, ताकि उन्हें यह अहसास हो जाए कि मैसेज करने वाला युवक छिंदवाड़ा शहर से ही है।

आरोपी द्वारा महिला को आपत्तिजनक मैसेज कर बदनाम करने की धमकियां दे रहा था। यह पूरा घटनाक्रम लगभग दो माह से चल रहा था। इस मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस तक पहुंची तो मामला खुलकर सामने आ गया। पुलिस ने आरोपी लोकेश जैन को नीमच से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं आरोपी देवरानी को भी प्रकरण में सहआरोपी बनाया गया है।

परिवार से अलग होने किया अपराध-

बताया जा रहा है कि आरोपी महिला अपनी जेठानी से अलग होने किसी भी हद तक जाने को राजी थी, दरअसल देवरानी परिवार से अलग रहना चाहती थी। इस वजह से उसने अपने दोस्त लोकेश जैन के साथ मिलकर इस अपराध को अंजाम दे डाला। महिला के इस कारनामे से पूरा परिवार सदमे में है।

Created On :   10 Nov 2025 3:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story