Chhindwara News: नगर निगम अध्यक्ष सोनू मागो के खिलाफ प्रकरण दर्ज, परासिया रोड पर किसानों के साथ किया था सड़क पर विराेध प्रदर्शन

नगर निगम अध्यक्ष सोनू मागो के खिलाफ प्रकरण दर्ज, परासिया रोड पर किसानों के साथ किया था सड़क पर विराेध प्रदर्शन
  • नगर निगम अध्यक्ष सोनू मागो के खिलाफ प्रकरण दर्ज
  • परासिया रोड पर किसानों के साथ किया था सड़क पर विराेध प्रदर्शन

Chhindwara News: खाद को लेकर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में किसान प्रदर्शन कर चक्काजाम कर रहे हैं। बुधवार को परासिया रोड स्थित डीएमओ के खाद वितरण केन्द्र के समीप कांग्रेस नेता और नगर निगम अध्यक्ष सोनू मागो व किसान नेता गगन चौधरी द्वारा चक्काजाम कर प्रदर्शन किया गया था। गुरुवार को पुलिस ने सोनू मागो और गगन चौधरी के िखलाफ अपराध दर्ज किया है।

प्रभारी एसपी निवेदिता गुप्ता ने बताया कि रास्ता जाम करने से आम राहगीरों को काफी दिक्कते हुई थी। चक्काजाम कर यातायात बाधित करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई है। देहात थाने में सोनू मागो और गगन चौधरी समेत अन्य लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 285, 126(2), 189(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इधर गुरुवार को भी डीएमओ के खाद वितरण केंद्र में यूरिया के लिए किसानों की कतार लगी रही। महिलाएं, बच्चे भी खाद लेने पहुंचे।

मैं जनसेवा करता रहूंगा-सोनू मागो

जिले के अन्नदाता सुबह से खाद के लिए परेशान हो रहे थे। जनप्रतिनिधि होने के नाते मैं किसानों की समस्या के समाधान के लिए वहां पहुंचा लेकिन मुझ पर ही एफआईआर कर दी गई। जनसेवा का उद्देश्य लेकर चल रहा हूं आगे भी किसानों के साथ खड़ा रहूंगा।

Created On :   15 Aug 2025 11:47 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story