- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- एक ही दिन विदा हुए पति-पत्नी, आज एक...
Chhindwara News: एक ही दिन विदा हुए पति-पत्नी, आज एक साथ उठेगी अर्थी

- एक ही दिन विदा हुए पति-पत्नी
- आज एक साथ उठेगी अर्थी
Chhindwara News: जिला मुख्यालय में एक ऐसा मार्मिक घटनाक्रम सामने आया हैं, जिसमें एक ही दिन पति की मौत के बाद पत्नी की भी सांसें उखड़ गई। इस घटनाक्रम से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। मंगलवार को दोपहर बुजुर्ग दंपती की एक साथ अर्थी निकाली जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार पटेल कालोनी निवासी पीजी कॉलेज से सेवानिवृत्त इमदेव ढगे (75 वर्ष) की पत्नी शकुन बाई (70 वर्ष) एक माह पूर्व लकवे का शिकार हो गई थी। इमदेव ढगे यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके, वे कोमा में चले गए। दोनों का इलाज नागपुर अस्पताल में चल रहा था। इस बीच इमदेव ढगे को उनके परिजनों ने नागपुर से छिंदवाड़ा लाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वे वेंटीलेटर पर इलाजरत थे कि दोपहर एक बजे उनकी सांसें थम गई। उधर नागपुर में इलाज के दौरान शकुनबाई ने भी अपरान्ह 4 बजे दम तोड़ दिया। सोमवार को एक ही दिन तीन घंटे के अंतराल से पति-पत्नी दोनों की एकाएक हुई मौत से लोग हतप्रभ रह गए। मृतक दंपती राजेश ढगे, विलास ढगे एवं मिलिंद ढगे के माता-पिता थे। परिचितों ने बताया कि दंपती की अंतिम यात्रा मंगलवार को दोपहर 2.30 बजे निज निवास पटेल कालोनी से पातालेश्वर मोक्षधाम के लिए निकाली जाएगी।
Created On :   2 Sept 2025 5:25 PM IST