Chhindwara News: दो मौत..सर्पदंश से महिला की मौत, फांसी लगाकर अधेड़ ने दी जान

दो मौत..सर्पदंश से महिला की मौत, फांसी लगाकर अधेड़ ने दी जान
  • मोहखेड़ और देहात थाना क्षेत्र का मामला
  • दोनों प्रकरणों में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामलों को जांच में लिया है।

Chhindwara News: मोहखेड़ में खेत पर निंदाई करते वक्त एक महिला काे सांप ने डंस लिया था। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार शाम को उसकी मौत हो गई। दूसरी घटना देहात थाना क्षेत्र के कुंडालीकला की है। रविवार सुबह खेत में अधेड़ का शव फंदे पर लटका मिला। दोनों प्रकरणों में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामलों को जांच में लिया है।

सर्पदंश पीड़िता ने तोड़ा दम

अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि मोहखेड़ निवासी 37 वर्षीय सीता पति दिनेश आलाेनकर 12 अगस्त को धान के खेत में निदाई कर रही थी। इस दौरान उसे सांप ने डंस लिया था। जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद शनिवार को परिजनों ने उसे घर ले गए थे। दोबारा हालत खराब होने पर रविवार दोपहर को उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

फंदे पर लटका मिला अधेड़ का शव

देहात थाना क्षेत्र के कुंडालीकला में एक शख्स ने अपने खेत में फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह परिजनों ने फंदे पर लटका शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक कुंडालीकला निवासी 50 वर्षीय सुरेन्द्र मालवीय शनिवार को घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। तलाश के दौरान रविवार को उसका शव खेत में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा है।

Created On :   15 Sept 2025 11:41 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story