- Home
 - /
 - राज्य
 - /
 - मध्य प्रदेश
 - /
 - छिंदवाड़ा
 - /
 - मां और डेढ़ साल का बेटा चूल्हे में...
 
Chhindwara News: मां और डेढ़ साल का बेटा चूल्हे में गिरा, बेटे की मौत

- मां और डेढ़ साल का बेटा चूल्हे में गिरा, बेटे की मौत
 - खाना बनाते वक्त मां को आया चक्कर
 - हर्रई के पापड़ा की घटना
 
Chhindwara News: हर्रई के ग्राम पापड़ा में सोमवार सुबह एक दु:खद घटना सामने आई। यहां चूल्हे पर खाना बना रही मां को अचानक चक्कर आ गया। वह बेहोश होकर चूल्हे में जा गिरी। घटना के वक्त उसका डेढ़ साल का बेटा गोद में था। आग में मां-बेटा दोनों बुरी तरह से झुलस गए थे। परिजनों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां बेटे की मौत हो गई। मां का इलाज चल रहा है।
टीआई ओमेश मार्को ने बताया कि पापड़ा निवासी २५ वर्षीय क्रांति पति अमसलाल नर्रे सोमवार सुबह लगभग ९ बजे चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान क्रांति को चक्कर आया गया। क्रांति की गोद में डेढ़ साल का बेटा साहिल था। मां-बेटे दोनों चूल्हे में गिर गए। आग की लपटों में घिरे मां-बेटे की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे थे। परिजनों ने दोनों को हर्रई अस्पताल पहुंचाया। जहां साहिल की मौत हो गई। क्रांति का इलाज जारी है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
Created On :   11 March 2025 6:22 PM IST













