Chhindwara News: तीन मौतें..फांसी लगाकर दो लोगों ने दी जान, सडक़ हादसे में युवक की मौत

तीन मौतें..फांसी लगाकर दो लोगों ने दी जान, सडक़ हादसे में युवक की मौत
  • देहात थाना और धरमटेकड़ी चौकी का मामला
  • हादसे में गंभीर रुप से घायल मां-बेटे को जिला अस्पताल लाया गया।
  • पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Chhindwara News:देहात थाना क्षेत्र में दो युवकों ने अलग-अलग कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पहला मामला बुधवार का है। सिंचाई कॉलोनी में एक युवक ने अपने घर पर फांसी लगा ली। दूसरा मामला गुरुवार दोपहर को कुकड़ाजगत में हुआ। यहां भी एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर पर फांसी लगा ली। तीसरी घटना मेघासिवनी की है। यहां एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में बेटे की मौत हो गई। मां की हालत गंभीर है। तीनों प्रकरणों में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामलों को जांच में लिया है।

सिंचाई कॉलोनी में युवक ने लगाई फांसी-

देहात पुलिस ने बताया कि सिंचाई कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय रवि पिता नामदेव पारडे ने बुधवार को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लाया था। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कुकड़ाजगत में युवक ने की आत्महत्या-

एएसआई रूपेश यादव ने बताया कि कुकड़ाजगत निवासी 32 वर्षीय अंकुश पिता दिनेश मालवी ने अज्ञात कारणों के चलते गुरुवार दोपहर को अपने घर पर फांसी लगा ली है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौकेे पर पहुंची थी। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

सडक़ हादसे में बेटे की मौत, मां गंभीर-

धरमटेकड़ी चौकी पुलिस ने बताया कि ग्राम चन्हियाकलां निवासी 29 वर्षीय अंकित पिता नंदलाल उसरेठे गुरुवार दोपहर को मां के साथ बाइक से नानी के घर जाने निकला था। मेघासिवनी के समीप एक तेज रफ्तार चौपहिया वाहन ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रुप से घायल मां-बेटे को जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। मां का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Created On :   30 May 2025 1:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story