Chhindwara News: पत्नी की शराब की आदत से परेशान पति ने की हत्या, गिरफ्तार

पत्नी की शराब की आदत से परेशान पति ने की हत्या, गिरफ्तार
  • पुलिस ने आराेपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है।
  • पुलिस पूछताछ में सामने आया कि महिला शराब की आदी थी।
  • वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था।

Chhindwara News: लावाघोघरी थाना क्षेत्र के ग्राम धगडियामाल में पत्नी से मारपीट कर उसकी हत्या का आरोपी पति फरार था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि महिला शराब की आदी थी। पति उसे शराब पीने से मना करता था।

यह भी पढ़े -बारिश में शहर के 13 स्थानों पर फिर भरेगा पानी, निगम ने सिर्फ नाले साफ कराए

इसी बात पर उसके बीच विवाद हुआ और मारपीट में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आराेपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है। टीआई सीएल उईके ने बताया कि आरोपी रिन्तुलाल मर्सकोले की पत्नी सुनीता शराब पीने की आदी थी। रिन्तुलाल उसे शराब पीने से मना करता था।

यह भी पढ़े -बारिश में शहर के 13 स्थानों पर फिर भरेगा पानी, निगम ने सिर्फ नाले साफ कराए

इसी बात पर अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था। 9 जून की रात दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोपी रिन्तुलाल मर्सकोले ने पत्नी सुिनता पर डंडे से हमला कर दिया था। डंडे से मारपीट में घायल सुनीता की मौत हो गई थी। पुलिस ने पीएम के बाद आरोपी रिन्तुलाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Created On :   13 Jun 2025 2:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story