Chhindwara News: जहर, फांसी और कुएं में गिरने से तीन लोगों ने गंवाई जान, हर्रई और अमरवाड़ा थाना क्षेत्र की घटनाएं

जहर, फांसी और कुएं में गिरने से तीन लोगों ने गंवाई जान, हर्रई और अमरवाड़ा थाना क्षेत्र की घटनाएं
  • जहर, फांसी और कुएं में गिरने से तीन लोगों ने गंवाई जान
  • हर्रई और अमरवाड़ा थाना क्षेत्र की घटनाएं

Chhindwara News: हर्रई थाना क्षेत्र के एक शख्स ने बुधवार को अज्ञात कारणों के चलते जहर का सेवन कर लिया था। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हाे गई। दूसरी घटना अमरवाड़ा के वार्ड नम्बर 15 की है। यहां एक शख्स कुएं में जा गिरा। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। तीसरा मामला अमरवाड़ा के बर्धिया का है। यहां एक शख्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तीनांे प्रकरणों मंे पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

जहर से अधेड़ की मौत-

अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि हर्रई के ग्राम सुरलाखापा निवासी 57 वर्षीय कन्हैयालाल पिता मिश्रीलाल अहिरवार ने बुधवार को अज्ञात कारणों के चलते जहर का सेवन कर लिया था। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया था। इलाज के दौरान देर रात कन्हैयालाल की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कुएं में गिरे युवक की मौत-

अमरवाड़ा टीआई राजेन्द्र धुर्वे ने बताया कि अमरवाड़ा के वार्ड नम्बर 15 निवासी 38 वर्षीय विनोद पिता करोड़ी वर्मा गुरुवार सुबह घर के पीछे बने कुएं मंे गिर गया था। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। विनोद शराब का आदी था। इससे परेशान होकर उसकी पत्नी दो साल पहले उसे छोड़ कर मायके चली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फांसी लगाकर युवक ने दी जान-

अमरवाड़ा टीआई राजेन्द्र धुर्वे ने बताया कि ग्राम बर्धिया निवासी 30 वर्षीय कमलेश पिता शरमन भलावी ने बुधवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। युवक शराब का आदी था, उसने किन कारणांे से आत्महत्या की है मर्ग कायम कर इसकी जांच की जा रही है।

Created On :   15 Aug 2025 11:49 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story