बेरहमी से हत्या,धारदार हथियार से गोदा, फिर सिर पर पत्थर पटक कर मार डाला

बेरहमी से हत्या,धारदार हथियार से गोदा, फिर सिर पर पत्थर पटक कर मार डाला

डिजिटल डेस्क, परासिया/छिंदवाड़ा। न्यूटन चौकी के अंतर्गत आने वाले गांव बरासिया और मायावाड़ी के बीच स्थित पेंच नदी में एक युवक का शव मिला था। आरोपियों ने पहले युवक पर धारदार हथियार से हमला किया और फिर सिर पर पत्थर पटककर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने आरोपियों ने शव नदी में फेंक दिया था। शव गुरुवार शाम को नदी में दिखाई दिया था। शाम होने की वजह से शव शुक्रवार सुबह नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

न्यूटन चौकी प्रभारी एफएस मरकाम ने बताया कि बरारिया निवासी ३० वर्षीय महेश पिता दुबेलाल उईके बुधवार शाम को घर से निकला था, इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। गुुरुवार शाम को तलाश के दौरान परिजनों को महेश का शव खेत से लगी नदी में मिला। शाम होने की वजह से शव को शुक्रवार सुबह निकाला गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

खेत की झोपड़ी में मिले कपड़े-

महेश के कपड़े उसके खेत में बनी झोपड़ी में मिले है। वहीं झोपड़ी के आसपास खून और संघर्ष के निशान मिले है। संभावना जताई जा रही है कि मृतक और आरोपी के बीच काफी देर तक संघर्ष हुआ होगा। घटनास्थल के आसपास पुलिस को कई अहम साक्ष्य मिले है। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Created On :   27 May 2023 6:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story