- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- कलयुगी बेटे ने पिता से की मारपीट,...
कलयुगी बेटे ने पिता से की मारपीट, मौत

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा/परासिया। न्यूटन की पगारा पंचायत के ग्राम तुरसी स्थित परिहार ढाने में एक कलयुगी बेटे ने पिता से मारपीट कर दी। घायल पिता की मौके पर मौत हो गई। पिता ने आम के पेड़ पर लगे फल बेच दिया था। इस बात से आरोपी बेटा नाराज था। दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में ले लिया है।
पुलिस ने बताया कि ६० वर्षीय फूलचंद काकोडिय़ा ने अपने जमीन पर लगे आम के पेड़ के फल बेच दिया था। आरोपी बेटे ३० वर्षीय गुरुप्रसाद इस बात से नाराज था। बुधवार को दोनों के बीच इसी बात पर विवाद हो गया। विवाद के दौरान गुरुप्रसाद कुल्हाड़ी से पेड़ काटने लगा। पिता ने उसे ऐसा करने से मना किया तो आरोपी बेटे पर पास पड़े लठ से पिता पर हमला कर दिया। बेहोश होकर गिरे फूलचंद की मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आरोपी गुरुप्रसाद के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
Created On :   18 May 2023 3:31 PM IST