माता-पिता ने दी पढ़ाई की समझाइश, बेटी ने पिया जहर, मौत

माता-पिता ने दी पढ़ाई की समझाइश, बेटी ने पिया जहर, मौत
बिछुआ थाना क्षेत्र की घटना

डिजिटल डेस्क,छिंदवाड़ा।

बिछुआ के सांवरी की एक 15 वर्षीय बालिका ने जहर का सेवन कर लिया था। परिजनों ने उसे अस्पताल लाकर भर्ती कराया था। इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। बालिका को दसवीं में सप्लीमेंट्री आ गई थी। पढ़ाई के लिए अक्सर माता-पिता उसे समझाते थे। गुरुवार को भी माता-पिता ने उसे समझाइश दी थी। इसी बात से नाराज बच्ची ने जहर का सेवन कर जान दे दी।

अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि 15 वर्षीय बालिका को दसवीं में सप्लीमेंट्री आ गई थी। माता-पिता ने उसे अच्छे से पढ़ाई करने की समझाइश दी थी। गुरुवार सुबह माता-पिता के खेत और भाई के स्कूल जाने के बाद बालिका ने जहर का सेवन कर लिया। बेहोशी की हालत में परिजन बालिका को बिछुआ अस्पताल ले गए। वहां से बच्ची को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। रात लगभग दस बजे परिजनों ने उसे निजी अस्पताल ले गए थे। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह लगभग 7.30 बजे बालिका की मौत हो गई।

Created On :   8 July 2023 1:37 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story