- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- हड़ताल: आरटीओ दफ्तर व चौकी रहेगी...
हड़ताल: आरटीओ दफ्तर व चौकी रहेगी बंद, रजिस्ट्रेशन, परमिट, लाइसेंस, चैकिंग सहित अन्य कामकाज होंगे प्रभावित

By - Bhaskar Hindi |5 Jun 2023 12:36 PM IST
डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। परिवहन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के संयुक्त संगठनों की प्रदेश व्यापी हड़ताल के चलते क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय व जांच चौकी बंद रहेंगी। जिले भर में पदस्थ परिवहन विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल रहेंगे।
जानकारी अनुसार सात सूत्रीय मांगों को लेकर मप्र परिवहन अधिकारी संगठन ने ५ जून से अनिश्चित कालीन हड़ताल का ऐलान किया है। इसका असर जिले में भी देखने को मिलेगा। सोमवार से आरटीओ दफ्तर व जांच चौकियां बंद रहेंगी। वाहनों के रजिस्ट्रेशन, ट्रांसफर, लाइसेंस, परमिट, फिटनेस, जांच अभियान सहित अन्य कामकाज प्रभावित रहेंगे। ऑनलाइन व्यवस्था होने के बाद भी लोगों को सुविधाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा।
Created On :   5 Jun 2023 12:36 PM IST
Next Story












