परीक्षा में सप्लीमेंट्री आने पर छात्रा ने दी जान

परीक्षा में सप्लीमेंट्री आने पर छात्रा ने दी जान

डिजिटल डेस्क, अमरवाड़ा/छिंदवाड़ा। अमरवाड़ा थाना क्षेत्र की एक बारहवीं की छात्रा ने शुक्रवार दोपहर में कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राथमिक जांच में सामने आया कि छात्रा को दो विषय में सप्लीमेंट्री आई थी। रिजल्ट आने के बाद से छात्रा दुखी थी। संभवत: इसी के चलते छात्रा ने आत्महत्या की है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि १२ वीं कक्षा का गुरुवार को रिजल्ट घोषित हुआ था। थाना क्षेत्र की १७ वर्षीय छात्रा को दो विषयों में सप्लीमेंट्री आई थी। रिजल्ट आने के बाद से बच्ची तनाव में थी। शुक्रवार दोपहर लगभग दो बजे घर से निकली थी। काफी देर तक बच्ची नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान घर के पीछे कुएं के बाहर बच्ची की चप्पल और चुन्नी पड़ी थी। कुएं से बालिका को बाहर निकाला गया था। १०८ एम्बुलेंस से बालिका को अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद चिकित्सकों ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Created On :   27 May 2023 6:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story