छिंदवाड़ा: पंजाबी गीतों पर एक साथ थिरके हजारों कदम, दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव २०२३, आज रहेगी नार्थ इंडियन व वेस्टर्न थीम

पंजाबी गीतों पर एक साथ थिरके हजारों कदम, दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव २०२३, आज रहेगी नार्थ इंडियन व वेस्टर्न थीम

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। दूधिया रोशनी से जगमगाता प्रांगण, लाइव आर्केस्ट्रा की पारंपरिक गुजराती, पंजाबी व बॉलीवुड मिक्स गरबा धुनों पर रंग बिरंगे परिधानों में थिरकते हजारों प्रतिभागी और दर्शक दीर्घा में उपस्थित लोगों के चेहरों पर खिली मुस्कान। यह खूबसूरत नजारा था ‘दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव २०२३’ का। नागपुर रोड स्थित मोती रॉयल पैलेस में आयोजित गरबा महोत्सव में तीसरे दिन पंजाबी-मराठी थीम पर प्रतिभागियों ने जमकर गरबा खेला। महोत्सव में हर कोई माता की भक्ति में डूबा नजर आया। गरबा महोत्सव में शुक्रवार को देशभर का कल्चर देखने को मिला।

महेात्सव में शामिल होने आए लोगों ने पारंपरिक पंजाबी एवं मराठी परिधानों के साथ ही अलग-अलग पोशाकों के जरिए कश्मीर से कन्याकुमारी तक के विभिन्न राज्यों की संस्कृतियों की सुगंध बिखेरी। यंगस्टर्स ने यहां गरबे के मोहक रंगों के साथ बेहतरीन फ्यूजन पर भी गरबा-डांडिया खेला। गुजरात के रंगमिलन गु्रप के दिनेश शिकारी के निर्देशन में प्रतिभागियों ने पारंपरिक गरबा, डांडिया एवं भांगड़ा के साथ ही बालीवुड मिक्स गरबा, मॉडर्न गरबा में खूब रंग जमाया। गरबा सर्किल में आरती, गरबा, डांडिया, घूमर, कपल रास, सिंगल रास में पार्टिसिपेंट्स जमकर थिरके।

यादगार बन गए पल जब पूर्व सीएम ने बच्चों संग खेला डांडिया:-

दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव में तीसरे दिन शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शामिल हुए। गरबा महोत्सव में शामिल प्रतिभागियों के लिए यह पल यादगार बन गए जब पूर्व सीएम श्री नाथ ने हाथों में डांडिया लेकर बच्चों के साथ डांडिया खेला। पूर्व सीएम कमलनाथ को अपने बीच पाकर प्रतिभागियों ने खुशी का इजहार किया।

गरबा महोत्सव में आज रहेगी नार्थ इंडियन और वेस्टर्न थीम:-

चार दिवसीय दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव का आज समापन होगा। महोत्सव के चौथे दिन शनिवार को नार्थ इंडियन और वेस्टर्न थीम पर गरबा होगा।

चला संगीत का जादू:-

गरबा महोत्सव में लाइव संगीत का जादू खूब चला। जबलपुर के अनुराग साहू, समीर विश्वकर्मा, वीरेंद्र सेन, शोमू पारोजी, प्रशांत, राहुल, दीप्ति मिश्रा ने गीत-संगीत से खूब समां बांधा।

कार्यक्रम के अतिथि:-

गरबा महोत्सव में मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ उपस्थित रहे। अतिथियों के रुप में पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, अमित सक्सेना, सुधीर पाटनी, मंजीत सिंह बेदी, डॉ. जीएस दुबे, रत्नेश रघुवंशी, ऋषभ दुगड़, टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, शालीन अग्रवाल उपस्थित रहे।

निर्णायक:-

गरबा महोत्सव में प्रतिभागियों के ड्रेसअप एवं प्रस्तुति के आधार पर निर्णायकों ने विजेताओं का चयन किया। निर्णायक मंडल में बरखा बेदी, डॉ. कंचन दुबे, अंजली नायक शामिल रहीं।

बेस्ट डांस व ड्रेसअप के साथ जीते पुरस्कार:-

बेस्ट ड्रेसअप कपल- कृति तिवारी, रोहन इक्का

बेस्ट डांस कपल-अवनिका अमोदिया, मोहित वर्मा

बेस्ट डांस मेल- विनायक सूर्यवंशी

बेस्ट डांस फीमेल- श्रेयांशी वायकर

बेस्ट ड्रेसअप मेल- अमित अमोदिया

बेस्ट ड्रेसअप फीमेल- सुषमा ठाकुर

बेस्ट ड्रेसअप बेबी बॉय- स्वास्तिक तिवारी

बेस्ट ड्रेसअप बेबी गर्ल- अवनि ठाकुर

बेस्ट डांस ग्रुप- शिवशक्ति ग्रुप

बेस्ट डांस ग्रुप (ओपन सर्किल)- सीएजी क्रिएशन ग्रुप

इसके साथ ही धैर्या ठाकुर, प्राची-प्रदीप ठाकुर, सपना चौरिया, हंसवी बोरकर, दिव्या ठाकुर को भी पुरस्कार दिए गए।

यह हैं प्रायोजक:-

दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव के प्रायोजक सुनील आटोमोटिव्स, मोती रॉयल पैलेस, आशीष इलेक्ट्रॉनिक हब, ज्वेलर्स कामठी वाले हैं।

Created On :   22 Oct 2023 9:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story