दु:खद हादसा, कुएं में डूबने से दो बालकों की मौत

दु:खद हादसा, कुएं में डूबने से दो बालकों की मौत

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। अमरवाड़ा के ग्राम हिर्री जागीर में रविवार को एक दु:खद हादसे में दो बालकों ने दम तोड़ दिया। दोनों बालक कुएं में नहाने उतरे थे, पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। दोनों बकरी और गाय चराने घर से निकले थे। काफी देर तक जब वे वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान दोनों के शव कुएं में उतराते मिले। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

पुलिस ने बताया कि हिर्री जागीर निवासी १२ वर्षीय सौरभ पिता अनिल यादव और १७ वर्षीय ललित पिता सुलेमान धुर्वे रविवार सुबह घर से बकरी व गाय चराने निकले थे। दोपहर लगभग १ बजे सभी जानवर वापस घर लौट आए। सौरभ और ललित घर नहीं लौटे। परिजनों ने बालकों की तलाश शुरू कि तो एक खेत में बने कुएं में दोनों के शव दिखाई दिए। संभावना जताई जा रही है कि दोनों बालिक पानी नहाने कुएं में उतरने और डूब गए। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

दोनों के कपड़े कुएं के बाहर रखे मिले-

सौरभ और ललित की चप्पल व कपड़े कुएं के बाहर रखे मिले है। प्राथमिक जांच में संभावना जताई जा रही है कि दोनों कुएं में लगे लोहे के कुंदे की मदद से नीचे उतरे होंगे। लोहे के कुंदे में रस्सी बांधकर वे पानी नहा रहे थे। रस्सा टूटने की वजह से दोनों पानी में डूब गए।

दो बच्चों की मौत से गांव में छापा मातम-

दो बच्चों की मौत से हिर्री जागीर में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि छटवीं पढ़ रहा सौरभ घर में इकलौता पुत्र था। सौरभ यादव और ललित धुर्वे की मौत से दोनों परिवार सदमे में है।

Created On :   22 May 2023 2:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story