पिकअप और बाइक की भिड़ंत में महिला की मौत

पिकअप और बाइक की भिड़ंत में महिला की मौत
चौपहिया की टक्कर से बुजुर्ग ने तोड़ा दम

डिजिटल डेस्क,छिंदवाड़ा।

परासिया से न्यूटन मार्ग पर रविवार सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रुप से घायल महिला की मौत हो गई। महिला के पति व बेटे को चोट आई है। दूसरी दुर्घटना नागपुर रोड स्थित चंदनगांव में हुआ। यहां एक तेज रफ्तार चौपहिया वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी थी। हादसे में घायल बुजुर्ग को गंभीर चोट आई थी। इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। दोनों प्रकरणों में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

हादसे में महिला की मौत, दो घायल

उमरेठ के ग्राम माड़ईमाल निवासी सुकरलाल यादव शनिवार सुबह पत्नी 50 वर्षीय सुकरवती यादव और बेटे प्रकाश के साथ बाइक से तामिया जा रहा था। परासिया-न्यूटन रोड पर शनिदेव मंदिर के समीप एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। तीनों घायलों को परासिया अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने सुकरवती को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल सुकरलाल और प्रकाश को भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है।

घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत

कोतवाली टीआई उमेश गोल्हानी ने बताया कि सर्रा निवासी 70 वर्षीय विट्ठलराव पिता तम्बाजी राउत 20 अगस्त को अपने एक परिचित के साथ दुपहिया वाहन ने छिंदवाड़ा से घर लौट रहा था। चंदनगांव के समीप एक तेज रफ्तार चौपहिया वाहन ने दुपहिया सवारों को टक्कर मार दी थी। विट्ठलराव के सिर पर चोट आने से उनकी हालत गंभीर थी। प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उन्हें नागपुर रेफर कर दिया था। नागपुर में भी हालत में सुधार न आने पर परिजनों ने उन्हें वापस जिला अस्पताल लाकर भर्ती करा दिया था। इलाज के दौरान शनिवार रात विट्ठलराव की मौत हो गई।

Created On :   28 Aug 2023 1:51 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story