- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- जीते जी नहीं मिला अपनों का साथ, मौत...
Chhindwara News: जीते जी नहीं मिला अपनों का साथ, मौत के बाद भी परिजनों का इंतजार

- जीते जी नहीं मिला अपनों का साथ
- मौत के बाद भी परिजनों का इंतजार
Chhindwara News: परासिया के अनखावाड़ी का नारायण पिता छोटेलाल 15 दिनों तक जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड मंे भर्ती रहा, जीते जी उसे अपनों का सहारा नहीं मिला। आखिरी वक्त तक नारायण को परिजनों का चेहरा देखना नसीब नहीं हुआ। 11 सितम्बर को नारायण ने दम तोड़ दिया। अब मर्च्युरी में रखा नारायण के शव को परिजनों का इंतजार है। इधर परिजनों के न आने पर पुलिस मृत नारायण के कफन दफन की तैयारी कर रही है।
अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि बीती 28 अगस्त को एम्बुलेंस से नारायण को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था। लीवर की समस्या से जूझ रहे नारायण की देखरेख करने वाला भी कोई नहीं था। बीमारी से जूझ रहे नारायण ने 11 सितम्बर को दम तोड़ दिया। मृतक का शव मर्च्युरी में रखा गया है। न्यूटन चौकी पुलिस को मृतक के परिजनों की पतासाजी के लिए सूचना दी गई है। 13 सितम्बर की रात तक मृतक के परिजन अस्पताल नहीं पहुंचे थे।
Created On :   14 Sept 2025 2:53 PM IST