- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- बारिश के चलते दीवार गिरी, मलबे में...
Chhindwara News: बारिश के चलते दीवार गिरी, मलबे में दब गए थे तीन बच्चे, जेसीबी से बाहर निकाला

- बारिश के चलते दीवार गिरी
- मलबे में दब गए थे तीन बच्चे
- जेसीबी से बाहर निकाला
Chhindwara News: चौरई के ग्राम खुटिया बाका में दीवार ढहने से मलबे में तीन बच्चे दब गए थे। ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से मलवा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला। चौरई में उपचार के बाद बच्चों को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। यहां इनकी हालत में काफी सुधार बताया जा रहा है। घायल बच्चों की मां लता उईके ने बताया कि चौरई के ग्राम खुटिया बांका में रहते हैं। परिवार मजदूरी करता है। मकान कच्चा है। सोमवार को सुबह बारिश के चलते मकान की दीवार ढह गई थी। घर के अंदर मौजूद तीनों बच्चे मलबे में दब गए थे। ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से बच्चों को बाहर निकाला गया था। दो बच्चों की हालत गंभीर बनी होने से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया था। यहां उपचार के बाद बच्चों की हालत काफी बेहतर बताई जा रही है।
मलबे में दबे थे ये तीनों भाई: दीवार ढहने से घर के अंदर मौजूद नैतिक पिता रामलखन उईके (१५) समर पिता रामलखन उईके (११) और अमर पिता रामलखन उईके (७) मलबे में दब गए थे। ग्रामीणों ने समय रहते जेसीबी की मदद से मलबा हटवाकर बच्चों को तुरंत चौरई अस्पताल पहुंचाया था।
Created On :   17 Sept 2025 12:34 PM IST