- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- 7 बच्चों को बुखार आया, इलाज में ठीक...
Chhindwara News: 7 बच्चों को बुखार आया, इलाज में ठीक हुए, 24 घंटे बाद किडनी फेल, एक मौत

- 7 बच्चों को बुखार आया, इलाज में ठीक हुए
- 24 घंटे बाद किडनी फेल, एक मौत
- परासिया क्षेत्र में ५ से १० सितंबर के बीच बीमार हुए हैं ७ बच्चे
Chhindwara News: कोयलांचल में 5 साल से कम उम्र के 7 बच्चों में अजीब बीमारी सामने आई है। जहां बुखार के बाद ठीक हो चुके बच्चों की अचानक किडनी फेल हो गई थी। सभी सात बच्चों को नागपुर भेजा गया था। जिसमें 1 बच्चे की मौत हो गई। शेष 6 बच्चों का उपचार नागपुर में जारी है। जानकारी अनुसार परासिया के 2 निजी क्लीनिक में 5 सितंबर से 10 सितंबर के बीच 5 साल से कम उम्र के 7 बच्चे तेज बुखार से पीडि़त आए थे।
उपचार के बाद इन बच्चों का बुखार उतर गया था। लेकिन ठीक होने के 24 घंटे बाद अचानक से एक के बाद एक सभी सातों बच्चों की किडनी फेल हो गई। इन बच्चों को तत्काल नागपुर रेफर किया गया था। इनमें से एक बच्चे की नागपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। शेष 6 बच्चों का उपचार जारी है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैली हुई है। पीडि़त परिवार भी अचानक इतने गंभीर हो गए बच्चों को बचाने की जद्दोजहद में जुटे हुए हैं। बताया जाता है कि इन बच्चों का डायलिसिस लगातार जारी है।
अलग-अलग क्षेत्रों के बच्चे हैं गंभीर
किडनी संबंधी बीमारी से अचानक घिरे ये बच्चे अलग-अलग इलाके और अलग-अलग परिवारों के हैं, लेकिन इनमें से अधिकांश का उपचार परासिया की दो निजी क्लीनिकों में हुआ था। इसके बाद से ही सभी किडनी संबंधी रोग से ग्रसित हो गए। इनमें न्यूटन चिखली के खान परिवार का 5 वर्षीय बालक, बड़कुही के ठाकरे परिवार की २ वर्षीय बालिका, जाटाछापर के यदुवंशी परिवार का 6 वर्षीय बालक सहित अन्य परिवार के बच्चे शामिल हैं।
अचानक कैसे बीमार हो गई पता नहीं चला
बडक़ुही डाक्टर कालोनी निवासी लेखराम ठाकरे ने बताया कि उनकी २ साल की पोती सामान्य बुखार से पीडि़त हुई थी। परासिया में निजी क्लीनिक में उपचार कराया था। बुखार तो उतर गया था, लेकिन दूसरे दिन अचानक गंभीर हो गई थी। नागपुर लाए तो पता चला कि किडनी फेल हो गई। अब डाक्टर लगातार डायलिसिस कर रहे हैं। पता नहीं कौन सी नई बीमारी है या उपचार ही गलत हुआ।
इनका कहना है...
किडनी समस्या संबंधित कोई मरीज सरकारी अस्पताल नहीं आया है। नीजी अस्पतालों में इन बच्चों की जांच- उपचार कर बड़े अस्पतालों में रिफर के मामले सामने आए हैं। बच्चों मेंं किडनी इंफेक्शन जैसी समस्या हो सकती है, जिस पर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद- आईसीएमआर संज्ञान ले सकती है।
-डॉ प्रवीण सोनी, शिशु रोग विशेषज्ञ
Created On :   17 Sept 2025 12:40 PM IST