समूह की महिलाओं ने शुरु की चूल्हाबंद हड़ताल

मध्यान्ह भोजन वितरण में आ रही परेशानी

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। बढ़ती महंगाई और समय पर वेतन नहीं मिल पाने की समस्या गिनाते हुए स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने चूल्हाबंद हड़ताल शुरु कर दी है। मंगलवार को बड़ी संख्या में जिला मुख्यालय आई महिलाओं ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए अपनी समस्या से अवगत कराया। महिलाओं का कहना था कि इतनी कम राशि शासन द्वारा दी जा रही है कि जिसके कारण बच्चों को मध्यान्ह भोजन दे पाना मुश्किल पड़ रहा है।

समूह की ब्लॉक अध्यक्ष गीता चंद्रवंशी ने बताया कि समय पर राशि प्राप्त नहीं हो रही है। 3 से चार महीने के अंतराल में पैसा दिया जा रहा है। जिसके कारण समूह संचालन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पूर्व में एक शाला एक परिसर के तहत हजारों महिलाओं को हटा दिया गया। जिसके कारण ये महिलाएं बेरोजगार हो गई है। केंद्र सरकार की जानकारी के अनुसार समूहों को 100 प्रतिशत के मान से राशि प्राप्त की जानी चाहिए, लेकिन 80 प्रतिशत के हिसाब से प्रदान की जा रही है। 10 रुपए में एक बच्चे को भोजन देना मुश्किल है। इसे 15 रुपए किया जाए। अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर समूह की महिलाओं ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरु कर दी है।

Created On :   6 Feb 2024 5:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story