मुद्दा: ओबीसी समाज भाजपा का है, नहीं होने देंगे अन्याय

ओबीसी समाज भाजपा का है, नहीं होने देंगे अन्याय
ओबीसी जागर यात्रा में डा. देशमुख ने किया आश्वस्त

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली। आदिवासी बहुल गड़चिरोली जिला का पेसा कानून में समाविष्ट है। यहां पर ओबीसी-कुनबी समाज के लोगाें की संख्या भी काफी अधिक है। भाजपा ओबीसी का और ओबीसी भाजपा का यह हमारा मूलमंत्र होकर ओबीसी समाज पर किसी तरह का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में ओबीसी की पीठ पर खंजर घोंपने का कार्य किया। समाज के लोगों को गुमराह करने का कार्य कांग्रेस ने किया। लेकिन अब राज्य की सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के चलते ओबीसी समाज के लोगांे को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने लगा है। मराठाओं के आरक्षण को लेकर चल रहे विवाद में ओबीसी के आरक्षण में किसी तरह की कटौती नहीं होगी। यह आश्वासन भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रभारी पूर्व विधायक डा. आशीष देशमुख ने दिया। गत 2 अक्टूबर को हिंगणघाट से आरंभ हुई यात्रा बुधवार, 4 अक्टूबर को तीसरे दिन गड़चिरोली में दाखिल हुई। इस मौके पर शहर के सेलिब्रेशन हॉल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में वे बोल रहे थे। इस सम्मेलन में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गाते, गड़चिरोली के सांसद अशोक नेते, आरमोरी के विधायक कृष्णा गजबे, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत वाघरे आदि प्रमुखता से उपस्थित थे। ओबीसी जागर यात्रा गड़चिरोली में दाखिल होते ही सर्वप्रथम शहर के मुख्य मार्ग से इस यात्रा ने मार्ग क्रमण किया। इसके बाद कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। अपने संबोधन में डा. देशमुख ने कहा कि, राज्य के पर्यटन मंत्री मुनगंटीवार इसी क्षेत्र के होने से जिले के किसानों को लाभ मिला है। ओबीसी के लिए वैद्यकीय शिक्षा में आरक्षण के साथ नि:शुल्क छात्रावास का लाभ भाजपा सरकार ने इस संवर्ग को दिया है। कार्यक्रम में पूर्व नगराध्यक्ष योगिता पिपरे, रेखा डोलस, संगीता रेवतकर, योगिता पिपले, महिला आघाडी जिलाध्यक्ष गीता हिंगे, रवींद्र गोटेफोडे, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अनिल तिडके, अनिल पोहनकर, सदानंद कुथे, मुक्तेश्वर काटवे उपस्थित थे।

Created On :   5 Oct 2023 8:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story