- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- गडचिरोली
- /
- गड़चिरोली-भंडारा एक्सप्रेस-वे को...
Gadchiroli News: गड़चिरोली-भंडारा एक्सप्रेस-वे को मंत्रिमंडल की मंजूरी, 931 करोड़ से बनेगा

Gadchiroli News विदर्भ के आदिवासी बहुल क्षेत्र गड़चिरोली और औद्योगिक जिले भंडारा के बीच यातायात को नई रफ्तार देने वाली भंडारा-गड़चिरोली एक्सप्रेस-वे परियोजना को राज्य सरकार ने अंततः हरी झंडी दे दी है। मंगलवार, 16 सितंबर को आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में इस बहुप्रतीक्षित परियोजना को 931.15 करोड़ रुपए की प्रशासकीय मंजूरी प्रदान की गई। साथ ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को भी अधिकृत रूप से स्वीकृति दी गई है।
परियोजना के प्रमुख बिंदु
कुल लंबाई: 94 किलोमीटर
निधि: ₹931 करोड़ 15 लाख
कार्यान्वयन एजेंसी: महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास महामंडल (MSRDC)
जुड़ने वाले शहर: गड़चिरोली, आरमोरी, देसाईगंज, लाखांदूर, भंडारा
उद्देश्य: आदिवासी और पिछड़े क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ना, यातायात की सुविधा बढ़ाना, आर्थिक प्रगति को गति देना
क्यों रुका था निर्माण? : यह महत्वाकांक्षी योजना कई वर्षों से अवैध अतिक्रमण के कारण अधर में लटकी हुई थी। विशेष रूप से देसाईगंज शहर में मुख्य सड़क के दोनों ओर बने पक्के निर्माण निर्माणकार्य में सबसे बड़ी बाधा थे। आरमोरी, लाखांदूर सहित अन्य क्षेत्रों में भी कई जगह अतिक्रमण पाए गए हैं। {इसी कारण राज्य सरकार ने पहले भूमि अधिग्रहण को प्राथमिकता दी है। जब तक अतिक्रमण नहीं हटाया जाता, तब तक निर्माण आरंभ करना संभव नहीं होगा। अब भूमि अधिग्रहण की स्वीकृति के साथ उम्मीद है कि जल्द ही सर्वेक्षण, नोटिस और हटाव कार्रवाई तेजी से शुरू होगी।
क्या होगा असर?
इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण से गड़चिरोली जिले को भंडारा के ज़रिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक बेहतर सड़क मार्ग उपलब्ध होगा।
औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा
पर्यटन और व्यापार को गति मिलेगी
रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे
आदिवासी क्षेत्रों की मुख्यधारा में भागीदारी बढ़ेगी
Created On :   17 Sept 2025 3:32 PM IST