Gadchiroli News: गर्भवती महिला के लिए देवदूत साबित हुए जवान, उफनती नदी में बोट से अस्पताल पहुंचाया

गर्भवती महिला के लिए देवदूत साबित हुए जवान, उफनती नदी में बोट से अस्पताल पहुंचाया
  • जिले में मूसलाधार बारिश
  • पामुलगौतम और पर्लकोटा नदियां उफान पर
  • गर्भवती महिला को सुरक्षित नदी पार कराकर एंबुलेंस तक पहुंचाया।

Gadchiroli News. बारिश और बाढ़ के बीच जहां लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं, वहीं एसडीआरएफ जवान देवदूत बनकर लोगों की जान बचा रहे हैं। वक्त पर डॉक्टरों की टीम ने इलाज शुरू किया और सुबह अर्चना ने स्वस्थ बेटी को जन्म दिया। खबर गुरुवार तड़के की है, जब गढ़चिरोली के भामरागढ़ तहसील के हिंदेवाड़ा गांव में रहने वाली अर्चना विकास तिम्मा को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। लेकिन अस्पताल जाने का रास्ता आसान नहीं था। पामुलगौतम और पर्लकोटा नदी इस वक्त उफान पर हैं।

गांव की आशा वर्कर ने स्थिति की जानकारी भामरागढ़ ग्रामीण अस्पताल को दी। खबर मिलते ही तहसीलदार किशोर बागड़े ने जिलाधिकारी अविश्यांत पांडा को सूचित किया और तुरंत मदद मांगी।

एसडीआरएफ की टीम हरकत में आई। तड़के करीब चार बजे जवानों ने बोट की मदद से महिला को नदी के उस पार पहुंचाया। वहां एंबुलेंस पहले से तैयार थी। महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

इलाज शुरू किया गया। इस दौरान अर्चना ने एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया। इस मानवीय प्रयास की पूरे जिले में सराहना की जा रही है।

(कड़ियां)

जिले में मूसलाधार बारिश से पामुलगौतम और पर्लकोटा नदियां उफान पर।

हिंदेवाड़ा निवासी गर्भवती महिला अर्चना विकास तिम्मा को हुई प्रसव पीड़ा।

अस्पताल पहुंचना असंभव था।

आशा वर्कर ने ग्रामीण अस्पताल प्रबंधन को दी सूचना।

तहसीलदार और जिलाधिकारी से मांगी मदद।

एसडीआरएफ टीम तड़के चार बजे बोट लेकर पहुंची

गर्भवती महिला को सुरक्षित नदी पार कराकर एंबुलेंस तक पहुंचाया।

भामरागढ़ अस्पताल में महिला ने दिया बच्ची को जन्म।




Created On :   27 Aug 2025 9:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story