दबिश: पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से फरार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से फरार आरोपी गिरफ्तार
उपचार के दौरान पुलिस को दिया था चकमा

डिजिटल डेस्क, कुरखेड़ा (गड़चिरोली)। तहसील मुख्यालय के उपजिला अस्पताल में वैद्यकीय जांच के लिए लाया गया एक आरोपी सोमवार की दोपहर पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से फरार हो गया था। पुलिस ने युद्धस्तर पर खोज अभियान चलाकर कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम गोंदिया जिले के अर्जुनी मोरगांव तहसील के चन्ना भाकती गांव निवासी प्रेमल खेमचंद कराडे (22) है। जानकारी के अनुसार, प्रेमल द्वारा कुरखेड़ा तहसील के एक गांव निवासी लड़की के साथ दुराचार करने की शिकायत पीड़िता के माता-पिता ने कुरखेड़ा पुलिस थाना में दर्ज करायी थी। पुलिस ने अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया थ। सरकारी नियमों के तहत वैद्यकीय जांच के लिए उसे यहां के उपजिला अस्पताल में लाया गया। लेकिन जांच के दौरान पेटदर्द होने का बहाना बताकर वह अस्पताल की खिड़की से छलांग लगाकर फरार हो गया था। इस बीच पुलिस ने तत्काल खोज अभियान चलाते हुए आरोपी प्रेमल को गिरफ्तार कर लिया है।


Created On :   20 Dec 2023 6:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story